
हैरी बॉक्सर गिरफ्तार (Img- Dynamite News)
New Delhi: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात गुर्गा हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार कर लिया है। यह भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर है, जो कपिल शर्मा, आयुष्मान खुराना और सलमान खान को धमकी दे चुका है। इसके अलावा हैरी बॉक्सर पर रंगदारी का भी आरोप है और कई राज्यों में मामले दर्ज है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे अहम मेंबर है और इसकी, गैंग में हैसियत तीसरे नंबर पर आती है। ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि हैरी बॉक्सर को जल्द भारत लाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैरी बॉक्सर अमेरिका में रहकर गिरोह की गतिविधियों को संभाल रहा था। इसने कई बॉलीवुड सितारों को धमकी दी है, जिसमें सलमान खान, आयुष्मान खुराना, रोहित शेट्टी और कपिल शर्मा के नाम शामिल है।
आयुष्मान खुराना को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, करोड़ों रुपये की मांग वाला ऑडियो मैसेज मिला
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर जो फायरिंग हुई थी, उसकी जिम्मेदारी भी हैरी बॉक्सर ने ली थी। हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियों संदेश के जरिये धमकी देता था। हालांकि बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया था।
Harry Boxer Arrested: भारत का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, उगलेगा कई बड़े राज़!
#HarryBoxer #LawrenceBishnoi #GangsterArrest #CrimeNews #dynamitenews https://t.co/Jf0wpCoIXW
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 7, 2026
बता दें कि हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्नियों से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका की सुरक्षा एजेंसी ने हैरी बॉक्सर को स्पेशल सेल की जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है। बॉक्सर की गिरफ्तार के बाद गैंग में जरूर हड़कंप मच गया होगा, क्योकि यह गिरोह का सबे सक्रिय सदस्य में से एक माना जाता है।
भारतीय समय से मिली जानकारी के अनुसार, बॉक्सर को कल रात ही यानी शुक्रवार रात को पकड़ लिया गया था। हैरी बॉक्सर के खिलाफ हत्या, धमकी और रंगदारी वसूलने समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता है। वहीं बॉक्सर को भारत लाने की औपचारिक कानूनी प्रक्रिया भी जल्द शुरु हो जाएगी।
लॉरेंस बिश्नोई पर लगी लगाम: 7.5×11 फीट की कोठरी और 24 घंटे निगरानी!
दिल्ली पुलिस के अलावा मुंबई और हरियाणा पुलिस को भी हैरी बॉक्सर का लंबे समय से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ ये सबूत लग सकता है कि बिश्नोई गैंग कैसे काम करती है और इसके साथ अभी टार्गेट में कौन-कौन है।
Location : New Delhi
Published : 7 November 2026, 10:50 AM IST