Site icon Hindi Dynamite News

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया।
Post Published By: Nidhi Kushwaha
Published:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

New Delhi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताते हुए कहा, “सब शून्य हो गया है… उनका अपूरणीय क्षति है।” राज्यभर में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

किडनी की बीमारी से थे ग्रसित

बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का आज सोमवार की सुबह 8:56 बजे निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था, जहां वे बीते एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।

शिबू सोरेन को हाल ही में स्ट्रोक भी आया था, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई थी। उनका पूरा राजनीतिक जीवन झारखंड और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष में बीता।

हेमंत सोरेन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री और उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।” शिबू सोरेन के निधन से राज्य की राजनीति, सामाजिक आंदोलनों और आदिवासी समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है।

शिबू सोरेन का जीवन परिचय

शिबू सोरेन का जन्म 1944 में नेमरा गांव, रामगढ़ (अब हजारीबाग) में हुआ था। उन्होंने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। 1980 में झामुमो की स्थापना के बाद से वे लगातार झारखंड के जननेता बने रहे।

बेटे और बहू भी राजनीति में सक्रिय

उनके बेटे हेमंत सोरेन वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री हैं, जबकि बहू कल्पना सोरेन विधायक और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका से विधायक हैं। उनके दिवंगत बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।

Exit mobile version