
आग लगने का बड़ा कारण और बचाव फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
New Delhi: देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। कहीं चलते-चलते कार धू-धू कर जल उठती है, कहीं एसी में ब्लास्ट तो कहीं घर औऱ इमारत में भीषण आग लग जाती है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि आखिर गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं क्यों बढ़ जाती हैं?
जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी में बिजली उपकरणों पर दबाव बढ़ जाता है। लगातार कई घंटों तक चलने वाले एसी, कूलर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ज्यादा गर्म होकर शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं। खराब वायरिंग, पुराने प्लग, ओवरलोडेड एक्सटेंशन बोर्ड और समय पर सर्विस न होना खतरे को कई गुना बढ़ा देता है। कुछ इसी कारण से आग लग जाती है।
कारों में आग लगने के पीछे भी कई कारण सामने आते हैं। तेज धूप में लंबे समय तक खड़ी गाड़ियों का तापमान बेहद बढ़ जाता है। इंजन की गर्मी, फ्यूल लीकेज, बैटरी की खराबी या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में गड़बड़ी अचानक आग का कारण बन सकती है। कई बार लोग कार में परफ्यूम, लाइटर, पावर बैंक या ज्वलनशील सामान छोड़ देते हैं, जो अत्यधिक गर्मी में जोखिम बढ़ा सकता है।
यूपी में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा; विधानसभा, लोकभवन समेत कई जगहों पर थी धमाके की योजना
घरों में आग लगने की घटनाओं के पीछे सिर्फ मौसम नहीं, लापरवाही भी बड़ी वजह बन रही है। एक साथ कई उपकरण चलाना, खराब वायरिंग को नजरअंदाज करना और बिना निगरानी के उपकरण छोड़ देना हादसों को न्योता दे सकता है।
फायर सुरक्षा जानकारों के अनुसार एसी की नियमित सर्विस कराएं, वायरिंग की जांच कराएं, जरूरत से ज्यादा बिजली लोड न लें और कार को धूप में खड़ा करते समय सावधानी बरतें। बढ़ती गर्मी अब सिर्फ असहज मौसम नहीं रही, बल्कि आग के खतरे को भी बढ़ा रही है। सवाल यही है क्या हम समय रहते सतर्क होंगे, या गर्मी के साथ बढ़ते ये हादसे यूं ही लोगों की जान और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते रहेंगे?
Location : New Delhi
Published : 25 May 2026, 2:22 PM IST
Topics : blast fires Latest News Massive fire