Election Commission PC Live: चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, जानें पांच राज्यों में कब होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। इस घोषणा का इंतजार राजनीतिक दलों और मतदाताओं दोनों को है। प्रेस वार्ता में चुनाव कार्यक्रम, आचार संहिता और मतदान चरणों की जानकारी दी जा सकती है। डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें पल-पल की अपडेट।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 March 2026, 4:04 PM IST
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 15 Mar 2026 04:45 PM (IST)

      चुनाव से पहले ममता का बड़ा ऐलान

      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से ठीक पहले बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पुरोहित और इमाम को मिलने वाले मासिक भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दोनों को मिलने वाला भत्ता बढ़कर 2000 रुपये प्रति माह हो जाएगा।

    • 15 Mar 2026 04:42 PM (IST)

      पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों पर होगा खत्म

      चुनाव आयोग के अनुसार देश के पांच राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। आयोग ने जानकारी दी कि असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को खत्म होगा। वहीं केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई तक है। तमिलनाडु की विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त होगा, जबकि पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई तक रहेगा। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होने वाला है। इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तय किया गया है।

    • 15 Mar 2026 04:40 PM (IST)

      असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली सूची

      आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम में होने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में पार्टी ने चुनावी अभियान को भी तेज करने के संकेत दिए हैं।

    • 15 Mar 2026 04:37 PM (IST)

      कब आएंगे पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे

      चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की मतगणना 4 मई को की जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसी दिन वोटों की गिनती शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    • 15 Mar 2026 04:33 PM (IST)

      पुडुचेरी का चुनाव कब होगा

      पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को कराए जाएंगे।

    • 15 Mar 2026 04:29 PM (IST)

      कहां किस चरण में होगा चुनाव

      असम में 9 अप्रैल को एक फेज में चुनाव होगा, नतीजें 4 मई को आएंगे

      केरल में 9 अप्रैल को भी एक चरण में चुनाव होंगे।

      पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा। पहला 23 अप्रैल को 192 और दूसरा चरण 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा।

      तमिलनाडू में 23 अप्रैल को चुनाव होगा।

       

    • 15 Mar 2026 04:25 PM (IST)

      फोन बूथ से बाहर रखना होगा

      • मतदानकर्ताओं को फोन बूथ से बाहर रखना होगा
      • अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी
    • 15 Mar 2026 04:24 PM (IST)

      चुनाव में पारदर्शिता के लिए 30 नए नियम बनाए जाएंगे

      • EVM पर होगी कलर फोटो
      • बूथ कर्मचारी को मिलेंगे पहचान पत्र
      • काउंटिंग के लिए 40 हजार कर्मचारी नियुक्त होंगे
      • सभी जानकारी ECI-NET पर मिलेंगी/ मोबाइल एप पर मिलेंगी
      • 15 लाख लोग पोलिंग के काम में लगे हुए हैं
    • 15 Mar 2026 04:19 PM (IST)

      पांच राज्यों में 2.18 लाख पोलिंग स्टेशन बनेंगे

      मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में मतदान के लिए कुल 2 लाख 18 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को आसानी से मतदान की सुविधा मिल सके। वहीं असम में करीब 31 हजार पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।

    • 15 Mar 2026 04:17 PM (IST)

      25 लाख अधिकारी होंगे तैनात

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए करीब 25 लाख चुनाव अधिकारियों की तैनाती की जाएगी और 2.18 लाख पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 5.23 लाख पहली बार वोट देंगे। असम में करीब 2.5 करोड़ मतदाता और 1.25 करोड़ महिला वोटर्स हैं। वहीं केरल में 2.70 करोड़ और तमिलनाडु में लगभग 5.67 करोड़ मतदाता हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

    • 15 Mar 2026 04:16 PM (IST)

      केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा सीटें

      इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 824 विधानसभा सीटें हैं। पश्चिम बंगाल में 294, तमिलनाडु में 234, केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटें हैं।

      मतदान में 17.4 करोड़ वोटर करेंगे भागीदारी

      17.4 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जो पांच राज्यों की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा बनाते हैं। निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाता सूची अपडेट के लिए आखिरी दिन आज है।

    • 15 Mar 2026 04:10 PM (IST)

      सीईसी बोले- 25 लाख चुनाव अधिकारी होंगे तैनात

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में करीब 25 लाख चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग की टीम ने सभी राज्यों का दौरा कर जमीनी तैयारियों का जायजा भी लिया है। आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की स्थिति और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की है, ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

    • 15 Mar 2026 04:08 PM (IST)

      राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद तय हुआ कार्यक्रम

      पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव कार्यक्रम तय करने से पहले सभी संबंधित राज्यों के राजनीतिक दलों से विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न पार्टियों और हितधारकों से सुझाव भी लिए गए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। आयोग का कहना है कि चुनावी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

New Delhi: देश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग आज महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है।। माना जा रहा है कि इस दौरान पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। राजनीतिक दलों और मतदाताओं की नजर इस घोषणा पर टिकी हुई है, क्योंकि इसके बाद चुनावी गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें डाइनामाइट न्यूज़ के साथ।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 15 March 2026, 4:04 PM IST