
केरलम में चुनाव आयोग का प्रशासनिक फेरबदल
New Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। आयोग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने पहले ही भरोसा दिलाया था कि केरल समेत सभी राज्यों में चुनाव पूरी पारदर्शिता और बिना किसी दबाव के कराए जाएंगे। इसी दिशा में यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
5 नए अधिकारियों की नियुक्ति
आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस अधिकारी नारायणन (डीआईजी रैंक) को कोझिकोड में जिला पुलिस प्रमुख बनाया गया है। वहीं थॉमसन जोस (IPS-2009) को त्रिशूर डीआईजी रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, इनबासेखर (IAS-2015) को अलापुझा में जिला कलेक्टर-सह-डीईओ नियुक्त किया गया है। वंदना एस. (KAS) को थालीपरंब में राजस्व मंडल अधिकारी सह रिटर्निंग ऑफिसर (RO) बनाया गया है, जबकि सचिन कृष्णा (KAS) को कन्नूर में जिला रजिस्ट्रार जनरल सह RO धर्मदम के पद पर तैनात किया गया है।
चुनाव आयोग ने इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अनुपालन रिपोर्ट 18 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक भेजने को कहा गया है।
आयोग ने केरल सरकार को यह भी निर्देश दिया है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक इन अधिकारियों को किसी अन्य चुनाव संबंधी पद पर तैनात न किया जाए।
उधर, केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी Ratan U Kelkar ने 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए विस्तृत रूपरेखा पेश की है। “हमारा वोट, हमारा गौरव” नारे के साथ 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता को मतदान का अवसर देना आयोग की प्राथमिकता है।
चुनाव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए आयोग Suchitwa Mission के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए “ग्रीन इलेक्शन” कराने की योजना है।
केरल में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 9 अप्रैल 2026 को होंगे, जबकि मतों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी।
बता दे कि इससे पहले भी चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक एक दिन बाद असम चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. आयोग ने पांच जिलों, कोकराझार, माजुली, बक्सा, चिरांग और उदलगुरी के चुनाव अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बदल दिया है।
Location : New Delhi
Published : 17 March 2026, 12:35 PM IST