रात से सुबह तक 5 बार कांपी धरती! नासिक से अफगानिस्तान तक भूकंप, जानें आपके लिए कितनी बड़ी चेतावनी

शुक्रवार सुबह नासिक, हिमाचल के चंबा और अफगानिस्तान में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका अफगानिस्तान में 4.4 तीव्रता का रहा। नासिक में 3.4 और चंबा में 3.0 तीव्रता दर्ज हुई। तीन दिन पहले पालघर में भी दो भूकंप आए थे। फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 14 August 2026, 11:17 AM IST

New Delhi: देश के अलग-अलग हिस्सों और पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 12:05 बजे शुरू हुई भूकंपीय गतिविधियों का सिलसिला सुबह 6:36 बजे तक जारी रहा। नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कई बार धरती कांपी। सबसे तेज झटका अफगानिस्तान में 4.4 तीव्रता का दर्ज किया गया।

नासिक में 3.4 तीव्रता का भूकंप

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही और भूकंप का केंद्र जमीन के करीब तीन किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। झटके महसूस होने के बाद लोगों में डर का माहौल बना, हालांकि फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

चंबा में भी कांपी धरती

हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 3.0 रही और गहराई करीब पांच किलोमीटर दर्ज की गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चंबा में भी भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।

सोते रह गए युवक और बर्बाद हो गया सब कुछ…ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी अग्निकांड में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अफगानिस्तान में दो बार आया भूकंप

अफगानिस्तान में शुक्रवार तड़के दो भूकंप दर्ज किए गए। पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 और गहराई 147 किलोमीटर थी। इसके करीब 12 मिनट बाद 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर 4.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया। इसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई।

पालघर में भी दो झटकों से दहली धरती

महाराष्ट्र के पालघर जिले में तीन दिन पहले करीब एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। दोनों की तीव्रता 3.4 रही। पहला झटका रात 10:04 बजे और दूसरा करीब 11 बजे दर्ज किया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इन झटकों से किसी इमारत को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली।

सुबह बेटे को स्कूल भेजा, कुछ देर बाद आई अस्पताल से ऐसी खबर कि परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन; कैंटीन में खाई थी पेटीज

भूकंप आए तो कैसे बचें?

भूकंप के दौरान घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं और मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें। उसे मजबूती से पकड़कर रखें और झटके रुकने तक वहीं रहें। खिड़कियों, शीशों, दरवाजों और ऐसी चीजों से दूर रहें जो गिर सकती हैं।

अगर आप बाहर हैं तो तुरंत किसी सुरक्षित खुली जगह पर चले जाएं। इमारतों, पेड़ों, स्ट्रीट लाइट और बिजली या टेलीफोन की तारों से दूरी बनाए रखें। भूकंप के दौरान इमारतों के बाहर, निकास द्वार और बाहरी दीवारों के पास सबसे ज्यादा खतरा हो सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  14 August 2026, 11:17 AM IST