
समृद्धि स्टूडियो की लॉन्चिंग को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ की टीम में उत्साह (Img: Dynamite News)
New Delhi: डिजिटल न्यूज़ की दुनिया के लोकप्रिय ऑनलाइन न्यूज़ चैनल डाइनामाइट न्यूज़ की स्वर्णिम यात्रा में एक और ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने वाला है। बुधवार को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मुख्यालय में डाइनामाइट न्यूज़ के 24x7x365 संचालित होने वाले हाई-टेक 'समृद्धि स्टूडियो' का शुभारंभ होने जा रहा है।
मुख्य अतिथि, भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डॉ डीवाई चंद्रचूड़ बुधवार सुबह डाइनामाइट न्यूज़ के मुख्यालय में 'समृद्धि स्टूडियो' का अनावरण करेंगे।
इस मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल और एडिटर-इन-चीफ़ मनोज टिबड़ेवाल आकाश के साथ-साथ देश की कई जानी मानी हस्तियां और दिग्गज पत्रकार 'समृद्धि स्टूडियो' के लॉंचिंग के ऐतिहासिक क्षणों के गवाह बनेंगे।
'समृद्धि स्टूडियो' की लॉंचिंग को लेकर पूरे देश में फैली डाइनामाइट न्यूज़ की टीम और शुभचिंतकों में भारी उत्साह और जोश है।
ये भी पढ़ें- Dynamite News की डिजिटल दुनिया में नई उड़ान : 15 जुलाई को होगा समृद्धि स्टूडियो का शुभारंभ, जुटेंगे कई दिग्गज
'समृद्धि स्टूडियो' के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर डाइनामाइट न्यूज़ की चेयरपर्सन रानी टिबड़ेवाल ने कहा कि 'समृद्धि स्टूडियो' संस्थान के तेज विस्तार के सफर में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक स्टूडियो इनोवेशन, तकनीकी उत्कृष्टता, अगली पीढ़ी की डिजिटल पत्रकारिता के साथ अपने दर्शकों-पाठकों और शुभचिंतकों के प्रति डाइनामाइट न्यूज़ की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रानी टिबड़ेवाल ने आगे कहा कि यह डाइनामाइट न्यूज़ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को शानदार, इंटरैक्टिव और दिलचस्प समाचार अनुभव प्रदान कर सकेगा। साथ ही, यह गुणवत्ता, रचनात्मकता और दर्शकों की भागीदारी के मामले में नए मानक स्थापित करेगा।
'समृद्धि स्टूडियो' एक अत्याधुनिक स्टूडियो और हाई-टेक लाइव स्ट्रीमिंग का केंद्र है, जहां डिजिटल प्रसारण की आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यह स्टूडियो उच्च-गुणवत्ता वाली लाइव समाचार कवरेज, साक्षात्कार, विशेष कार्यक्रम, डिजिटल शो, पॉडकास्ट और मल्टीमीडिया प्रोडक्शन में सक्षम है।
यह सेटअप संगठन को बेहतर और उच्च गुणवत्ता के साथ लाइव समाचार, साक्षात्कार, विशेष कार्यक्रम, डिजिटल शो और पॉडकास्ट तैयार करने में सक्षम बनाएगा। इसे सुचारू मल्टी-प्लेटफॉर्म प्रसारण को बढ़ावा देने के लिए भी बनाया गया है, जिससे डाइनामाइट न्यूज़ को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों से बेहतर जुड़ाव बनाने में मदद मिलेगी।
Location : New Delhi
Published : 14 July 2026, 6:45 PM IST
Topics : DY Chandrachud Dynamite News Samriddhi Studio