
प्रतीकात्मक तस्वीर (Img: Google)
New Delhi: राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित The Royal Plaza में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले एक युवा वकील ने होटल की 15वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है, जो महावीर एन्क्लेव क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस जानकारी के अनुसार, राजेश सिंह ने 18 अप्रैल की शाम लगभग 6:30 बजे होटल में चेक-इन किया था। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वह अकेले ही होटल पहुंचे थे। अगले दिन, यानी 19 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने होटल की ऊंची मंजिल से छलांग लगा दी है।
सूचना मिलते ही कनॉट प्लेस थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
घटना के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके से अहम सबूत जुटाए गए हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों को समझा जा सके।
Prayagraj: सिविल लाइंस में थार का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को तुरंत Lady Hardinge Medical College ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार से पूछताछ की गई है। परिवार ने किसी भी प्रकार की साजिश, मारपीट या हत्या की आशंका से इनकार किया है। उनके अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है और इसमें कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं है।
नोएडा फैक्ट्री में अचानक लगी आग, पांच दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा; बड़ा हादसा टलते-टलते बचा
हालांकि, पुलिस अभी भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 20 April 2026, 12:59 PM IST
Topics : Delhi News Hotel Incident suicide case Young Lawyer