Delhi Weather: कान्हा के जन्मोत्सव पर दिल्ली में बरसेंगे बादल, जानें आज बारिश का पूरा अपडेट

दिल्ली में जन्माष्टमी के दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जबकि IMD ने शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 4 September 2026, 8:33 AM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में जन्माष्टमी के दिन मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। गुरुवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी में बादल और बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

आज और कल बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को सुबह से दोपहर के बीच राजधानी के कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।

रात के समय भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Gorakhpur: साइबर ठगों का नया पैंतरा, कूरियर बॉय बनकर ठगे 20 हजार, पुलिस ने ऐसे दिलाई राहत

गुरुवार को इन इलाकों में हुई बारिश

गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान अयानगर में सबसे अधिक 3.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पालम में 3.1 मिमी और लोधी रोड में 0.8 मिमी बारिश हुई। हालांकि रिज और सफदरजंग में बारिश दर्ज नहीं की गई।

बारिश के बावजूद राजधानी के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं सफदरजंग में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोनौली बॉर्डर पर फिर खाद तस्करी का खेल! नो-मेंस लैंड के पास बगीचे में मिली 55 बोरी यूरिया

15 किलोमीटर प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के दौरान दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में न्यूनतम आर्द्रता 65 प्रतिशत और अधिकतम आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

ऐसे में जन्माष्टमी के दिन मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोगों को बारिश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अगले दो दिनों तक मौसम बदलता रहने और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

Location :  New Delhi

Published :  4 September 2026, 7:48 AM IST