
आज मौसम कैसा रहेगा?
New Delhi: दिल्ली एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ रही है, लोगों को घने कोहरे के कारण सुबह के समय परेशानी हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है, जिसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव आ सकता है। विभाग का कहना है कि आज तापमान 2–3°C तक बढ़ सकता है, और इसके बाद इसमें लगभग 2–3°C की गिरावट आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन यानी शुक्रवार (20 नवंबर) को शहर का अधिकतम तापमान 28.19°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 10.5°C पर आ गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 270 रहा, जो इसे 'खराब' श्रेणी में रखता है।
विभाग के अनुसार, आज शनिवार (21 नवंबर) को शहर का न्यूनतम तापमान 13–15°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 25–27°C के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में कोहरा और धुंध छाई रह सकती है।
तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
दिन की शुरुआत में कुछ इलाकों में दृश्यता (visibility) काफी प्रभावित हो सकती है, लेकिन दोपहर तक आसमान साफ होने की संभावना है। पूरे दिन दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं।
शुक्रवार सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा देखा गया। सुबह 07:30 बजे सफदरजंग में सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है। न्यूनतम तापमान लगभग 11–13°C के दायरे में रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25–29°C के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिनकी गति 10–15 किमी/घंटा तक रही।
Location : New Delhi
Published : 21 November 2026, 7:33 AM IST