Delhi CNG Pump Blast: दिल्ली में CNG पंप पर बड़ा धमाका, एक की मौत, कई लोग घायल; जानिए कैसे हुआ ब्लास्ट

राजधानी दिल्ली में बुधवार दोपहर को अबसे थोड़ी देर पहले एक सीएनजी पंप पर भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 August 2026, 5:17 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में अबसे थोड़ी देर पहले आउटर दिल्ली के एक सीएनजी पंप पर जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके के कारण पंप मौजूद एक शख्स की मौत हो गई जबकि धमाके में कुछ लोग घायल हो गये हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभारी बताई जा रही है। ब्लास्ट होते ही पंप पर अफरा-तफरी मच गई।

कहां हुई यह घटना?

धमाके की यह घटना आउटर दिल्ली के टिकरी कलां क्षेत्र में स्थित सीएनजी पंप की है। जानकारी के मुताबिक टिकरी कला क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर यह धमाका उस समय हुआ, जब एक सीएनजी लोडेड ट्रक से पंप में सीएनजी गैस भरी जा रही थी।

ये भी पढ़ें- हाथरस जिला अस्पताल में बदली इमरजेंसी की तस्वीर, 20 बेड की नई व्यवस्था शुरू; मरीजों को मिलेंगी ये सुविधाएं

हादसे में एक युवक की मौत

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सीएनजी ब्लास्ट में एक युवक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल गये। मृतक युवक सीएनजी पंप पर काम करने वाला बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिये हैं। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। ब्लास्ट का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

सीएनजी पंप पर हुए इस हादसे को लेकर अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की चपेट में आने से पास में खड़े 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें- सावधान! रक्षाबंधन की मिठाई कहीं पड़ न जाए भारी; मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा टीम की महा-कार्रवाई

बताया जा रहा है कि दिल्ली अग्निशमन सेवा को हादसे की जानकारी अपराह्न 3.37 बजे मिली, जिसके बाद 6 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए और स्थिति को नियंत्रण में किया।

Location :  New Delhi

Published :  19 August 2026, 5:02 PM IST