दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, AAP और BJP विधायक समेत 7 लोग घायल, मची अफरातफरी

दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात भीषण हादसा हो गया। इस एक्सीडेंट में आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पटेल घायल हुए हैं। सभी को LNJP अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 August 2026, 12:32 AM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली के ITO इलाके में रविवार रात करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के बेलगावी दक्षिण से बीजेपी विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को LNJP में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रविवार रात सेंट्रल दिल्ली के ITO इलाके में PWD ऑफिस के सामने हुआ जहां दो कारें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दिल्ली के किराड़ी से मौजूदा MLA अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत 6 लोग घायल हो गए।

आपस में टकराई स्विफ्ट और इनोवा कार

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी नगर से ITO की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराई और रेलिंग पार करते हुए दूसरी तरफ से आ रही एक इनोवा कार से टकरा गई। दोनों विधायक इनोवा कार में ही सवार थे जबकि स्विफ्ट गाड़ी में 32 साल के आशुतोष पांडे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सभी की हालत स्थिर है। सड़क हादसे के बारे में IP एस्टेट पुलिस स्टेशन को रात करीब 9.30 बजे एक PCR कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों डैमेज गाड़ियां मिलीं।

Video: ‘कंगना का नया पैंतरा या फिर बेतुका बयान?’: Gen Z को ‘गटर’ बोलने के बाद खुद को बताया Gen Alpha, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

आई पी एस्टेट पुलिस थाने को रात 9:30 बजे सड़क दुर्घटना की पीसीआर कॉल मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां दो क्षतिग्रस्त वाहन पाए गए। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कार पहले डिवाइडर से टकराई थी। इसके बाद वह सड़क किनारे की रेलिंग पार कर इनोवा से टकराई।

यूपी के कैबिनेट मंत्री के बेटे की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, बरेली में जमकर हुआ बवाल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद लगा जाम वहीं हादसे के बाद आइटीओ पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Location :  New Delhi

Published :  24 August 2026, 12:08 AM IST