यूपी की बस ने दिल्ली में बरपाया कहर, नंदनगरी में इस तरह भिड़ी कई गाड़ियां, एक की मौत, कई घायल
दिल्ली के नंद नगरी फ्लाईओवर पर बुधवार रात उत्तर प्रदेश की एक बेलगाम टूरिस्ट बस ने लालबत्ती पर खड़े वाहनों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर हैं। भड़की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की और 3 किमी लंबा जाम लग गया।