दिल्ली के रघुबीर नगर में तांडव: बैटरी फटने से धू-धू कर जल उठी इमारत, दो बेकसूरों की गई जान, अंदर फँसे लोगों का हुआ बुरा हाल

दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी फटने से चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे में 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद की झुलसने से मौत हो गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 17 August 2026, 11:25 AM IST

New Delhi: दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहाँ चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से अचानक भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग को मिली सूचना

सोमवार तड़के करीब 4:42 बजे दमकल विभाग को रघुबीर नगर के 'आर' ब्लॉक में स्थित एक मकान में आग लगने की आपातकालीन सूचना मिली। खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया और बिना किसी देरी के दमकल की चार गाड़ियां तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

एक फोन कॉल का खूनी खौफ: गोरखपुर में युवक को चेन-कुल्हाड़ी से पीटा, 60 मिनट में तीनों आरोपी सलाखों के पीछे

घरेलू सामान तक फैली आग

जांच में खुलासा हुआ कि जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वह कुल चार मंजिला है। आग की शुरुआत इमारत की पहली मंजिल पर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी फटने से हुई। बैटरी फटने के बाद चिंगारी आसपास रखे घरेलू सामान तक जा पहुँची, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

दो लोगों की दर्दनाक मौत

इस भीषण आग की चपेट में आने से दो लोग बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों और बचाव कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुँचाया गया। हालाँकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुफैद और 38 वर्षीय मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है।

झटका या राहत? सावन के तीसरे सोमवार को औंधे मुंह गिरे सोने और चांदी के भाव, तुरंत चेक करें नए रेट

दमकल कर्मियों ने पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 5:25 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस समय स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जाँच कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  17 August 2026, 11:25 AM IST