
आरके आश्रम से लेकर PCI के बाहर तक बवाल (Source: Dynamite News)
New Delhi: कथित वोट चोरी के मामले पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन भी जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। सेंट्रल दिल्ली के आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) के बाहर एनएसयूआई समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
आरके आश्रम एरिया पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आईसा (AISA) एक्टिव्सिट नेहा बोरा भी आरके आश्रम पर प्रदर्शन के लिए पहुंच रहीं थी लेकिन पुलिस ने उनको पहले ही हिरासत में ले लिया।
प्रेस क्लब ऑइ इंडिया के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग, डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिये पुलिस ने कैसे किया प्रदर्शनकारियों को काबू...
#CJPProtest #DelhiPolice https://t.co/db4NYeWhfL
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 11, 2026
दूसरी तरफ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉंफ्रेंस के बाद कुछ कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। यहां भी पुलिस ने मोर्चा संभाला और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
मौके पर मौजूद डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार CJP की प्रेस वार्ता के बाद पीसीआई के बाहर अचानक हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया और नारेबाजी करने लगे, जिनको पुलिस ने काबू कर लिया।
नई दिल्ली: सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आरके आश्रम पर प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, देखिये मौके से डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट
#DelhiPolice #CJPProtest https://t.co/oMeojbpfox
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 11, 2026
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह लगातार दूसरा दिन है, जब सीजेपी समेत अन्य संगठनों द्वारा दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा अब दूसरे दिन भी कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हालांकि, हिरासत में लिए गए लोगों की सही संख्या और उन्हें हिरासत में लेने के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
प्रदर्शन की स्थिति को देखते हुए जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मौके पर निगरानी कर रही है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इससे पहले कांग्रेस समेत विपक्षी दलों इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं द्वारा लगातार तीन दिन तक दिल्ली में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है।
Location : New Delhi
Published : 11 October 2026, 4:24 PM IST