Delhi News: UPSC की तैयारी कर रहे 25 साल के छात्र की मौत से हड़कंप, बंद फ्लैट में मिला शव

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे छात्र की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्र का शव उनके बंद फ्लैट में मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव का जिक्र होने की बात सामने आई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 October 2026, 7:00 PM IST

New Delhi: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के मानसिक दबाव पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय छात्र का शव उनके फ्लैट में मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव का जिक्र होने की बात सामने आई है। पुलिस अब मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।

बंद फ्लैट में मिला छात्र का शव

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में सोमवार को उस समय पुलिस महकमे में हलचल हुई, जब एक फ्लैट में छात्र की मौत की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, दोपहर 2:38 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मकान नंबर 11A/16 में आत्महत्या की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- खेलते समय 9 साल के बच्चे को उठाया, फिर मांगे 20 लाख रुपये, पुलिस ने ऐसे बचाया मासूम, रामनगर अपहरण कांड में 5 गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस को 25 वर्षीय अल्ता भारत कुमार रेड्डी का शव फ्लैट के अंदर मिला। वह आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और सिविल सेवा परीक्षा यानी UPSC की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू की।

सुसाइड नोट में पढ़ाई के तनाव का जिक्र

जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इसमें पढ़ाई से जुड़े तनाव और डिप्रेशन का जिक्र बताया गया है। हालांकि, छात्र की मौत के पीछे की पूरी वजह क्या थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Dehat News: सड़क पर टक्कर का बहाना, फिर तमंचे के दम पर 18 हजार की वसूली! एक आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े तथ्यों और सबूतों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि मौत की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

ओल्ड राजेंद्र नगर दिल्ली का ऐसा इलाका है, जहां बड़ी संख्या में छात्र सिविल सेवा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 October 2026, 7:00 PM IST