
दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड (Img source: Google)
New Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार दोपहर मौसम ने एक बार फिर करवट ली। तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी और पसीने का सामना करना पड़ा, जबकि सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास कराना जारी रखा। दिन के समय तापमान लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है, लेकिन रात में गिरावट तेज हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों यानी 30 नवंबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें तापमान में हल्की गिरावट की संभावना बताई गई है।
IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज से न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट शुरू होगी।
हालांकि रात की सर्दी थोड़ी बढ़ेगी, लेकिन दिन की गर्मी में भी हल्की कमी आएगी। विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर का महीना इस बार बिना ठंड के ही खत्म हो रहा है। लगातार धूप निकलने से दिन में ठंड का असर महसूस नहीं हो रहा।
पिछले डेढ़ महीने से NCR में हवा की गति बहुत कम है औसतन 8 से 19 किमी/घंटा। धीमी हवा के कारण प्रदूषण फंसा हुआ है और AQI खतरनाक स्तर से नीचे नहीं आ पा रहा। तेज धूप के बावजूद शीतलहर या तेज ठंडी हवा न चलने के कारण नवंबर में सामान्य सर्दी का एहसास गायब है।
शहर तापमान (अधिकतम/न्यूनतम) AQI
दिल्ली 23°C / 8°C 316
नोएडा 23°C / 11°C 573
गाजियाबाद 23°C / 10°C 396
गुड़गांव 23°C / 10°C 286
ग्रेटर नोएडा 23°C / 10°C 397
नोएडा का AQI सबसे ज्यादा और खतरनाक स्तर 573 पर दर्ज हुआ है, जबकि दिल्ली और गाजियाबाद भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में हैं।
IMD का कहना है कि नवंबर के अंतिम दिनों में भी दिल्ली-NCR में काफी गर्मी जैसी स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि दिसंबर के पहले सप्ताह के बाद हल्की ठंड बढ़ सकती है।
Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाईये तैयार! ठिठुरन के साथ बारिश बढ़ाएगी कंपकपाहट
विशेषज्ञों के अनुसार:
इन कारणों से दिन में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। यही वजह है कि लोग नवंबर में भी पसीना और गर्मी का अनुभव कर रहे हैं।
Location : New Delhi
Published : 25 November 2025, 7:49 AM IST