Delhi Judge Suicide: दूसरों को न्याय दिलाने वाले हाथ ने खुद क्यों चुना मौत का फंदा? जानें मामले में नया अपडेट

दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली। मौत से पहले अलवर में रहने वाले पिता को फोन कर कहा था- 'जीना मुश्किल हो गया है'।

Updated : 3 May 2026, 12:01 AM IST

New Delhi: राजधानी के पॉश इलाके सफदरजंग एन्क्लेव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ तैनात न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा ने शनिवार दोपहर अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से न्यायिक जगत और उनके पैतृक निवास अलवर में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों ने उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता से फोन पर मांगी थी मदद

अमन कुमार शर्मा के परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो महीनों से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहे थे। आत्महत्या करने से एक दिन पहले यानी शुक्रवार रात करीब 10 बजे अमन ने राजस्थान के अलवर में रहने वाले अपने पिता प्रेम शर्मा को फोन किया था। भावुक होते हुए अमन ने पिता से कहा था, "मेरा जीना मुश्किल हो गया है, आप तुरंत आ जाओ।" बेटे की घबराहट सुनकर पिता उसी रात 12:15 बजे दिल्ली पहुँच गए और उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश की।

जौनपुर में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन,स स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल पर लोगों का फूटा गुस्सा; पढ़ें पूरी खबर

पारिवारिक कलह और पत्नी पर आरोप

अमन के संबंधी राजेश शर्मा ने बताया कि अमन और उनकी पत्नी के बीच पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था। दिल्ली पहुँचने के बाद पिता प्रेम शर्मा ने दोनों के बीच समझौता कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि अमन की पत्नी ने उनके पिता को भी घर से चले जाने की धमकी दी और कहा कि यदि वह नहीं गए तो वह पुलिस बुला लेगी। इतना ही नहीं, जब पिता ने अमन के ससुराल पक्ष से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने पिता का नंबर ही ब्लॉक कर दिया।

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से गिरकर किशोर की मौत, दो अन्य ऊपर फंसे,बचाव अभियान जारी

समझौते की कोशिश हुई नाकाम और घट गई घटना

शनिवार को एक बार फिर अमन और उनकी पत्नी के बीच विवाद बढ़ा। पिता द्वारा बीच-बचाव की कोशिशें जब असफल रहीं, तो वह दुखी होकर अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान घर में फिर से झगड़ा हुआ, जिससे आहत होकर अमन बाथरूम में चले गए और दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। अब पुलिस पारिवारिक विवाद और आत्महत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  3 May 2026, 12:00 AM IST