दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर अंदर घुसी कार; चालक फरार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर को एक कार बैरियर तोड़कर अंदर घुसी। कार का चालक फरार हो गया। यहां पढ़ें मामले से जुड़ा पूरा अपडेट

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 April 2026, 3:21 PM IST

New Delhi: सोमवार दोपहर को दिल्ली विधानसभा के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार बैरियर तोड़कर अंदर जा घुसी। संदिग्ध कार गेट नंबर – 2 के बैरियर को तोड़कर अंदर घुसी। सुरक्षा कर्मियों को देख कार ड्राइवर वहां से फरार हो गया लेकिन फरार होने से पहले संदिग्ध कार के ड्राइवर ने स्पीकर कार पर स्याही फेंकी और वहां से भाग निकला।

विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच में जुट गये हैं।

पुलिस इस अज्ञात कार के फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार कार ड्राइवर को दबोचा जा सके है और घटना के पीछे का मकसद समझा जा सके।

स्याही फेंककर फरार हुए आरोपी

बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी पर स्याही फेंकी और फिर उसी कार से मौके से फरार हो गए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

चश्मदीदों के मुताबिक, कार कुछ देर तक परिसर के अंदर ही घूमती रही और फिर अचानक तेज रफ्तार में बाहर निकल गई। इस दौरान किसी ने उन्हें रोक नहीं पाया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की Tata Sierra कार ने जबरन गेट तोड़ा, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक स्पीकर के कार्यालय की ओर गया और बरामदे के पास एक गुलदस्ता भी रखकर चला गया।

जांच जारी, CCTV खंगाले जा रहे

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। गाड़ी की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

वीआईपी गेट पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2, जिसे वीआईपी गेट कहा जाता है, वहां घटना घटी। इसी गेट से एक अज्ञात कार जबरन घुस गई। यह गेट आमतौर पर वीआईपी व्यक्तियों के आने-जाने के लिए इस्तेमाल होता है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार और ड्राइवर की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

Location :  New Delhi

Published :  6 April 2026, 3:21 PM IST