Deepfake Video Case: गौतम गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा, 2.5 करोड़ हर्जाने की मांग

टीम इंडिया के हेड कोच गंभीर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि इस तरह के डीपफेक वीडियो न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आम जनता को भी गुमराह करते हैं। उन्होंने अदालत से मांग की है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 March 2026, 3:38 PM IST

New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर डीपफेक वीडियो का शिकार हो गए हैं। अपनी पहचान के कथित दुरुपयोग के खिलाफ गंभीर ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में सिविल सूट दाखिल किया है। उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग के साथ-साथ 2.5 करोड़ रुपये के हर्जाने की भी मांग की है।

जानिये क्या था पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला साल 2025 के आखिर का बताया जा रहा है, जब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिनमें गौतम गंभीर का चेहरा, आवाज और नाम का इस्तेमाल किया गया। इन वीडियो में उन्हें ऐसी बातें कहते हुए दिखाया गया, जो उन्होंने कभी कही ही नहीं थीं। आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फेस-स्वैपिंग और वॉयस क्लोनिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर ये फर्जी वीडियो तैयार किए।

IPL से पहले दिल्ली में हलचल, टीम मैनेजमेंट ने किया ये बड़ा बदलाव

गौतम का गंभीर आरोप

गंभीर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि इस तरह के डीपफेक वीडियो न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि आम जनता को भी गुमराह करते हैं। उन्होंने अदालत से मांग की है कि ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

वर्ल्ड कप जीतने के बाद भड़के कीर्ति आजाद, जानें क्यों कहा कि टीम इंडिया को आनी चाहिए शर्म; पढ़ें पूरी खबर

AI के दुरुपयोग

यह मामला डिजिटल दौर में तेजी से बढ़ते डीपफेक और AI के दुरुपयोग के खतरे को भी उजागर करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की तकनीक का गलत इस्तेमाल किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति की साख को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह केस भविष्य में डीपफेक कंटेंट और डिजिटल अधिकारों को लेकर एक अहम कानूनी मिसाल भी बन सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 19 March 2026, 3:38 PM IST