
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन आज (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस वर्चुअल पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके इस प्रदर्शन को लीड करने के लिये बोस्टन से दिल्ली पहुंचे हैं। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को कई दिग्गज लोगों ने अपना समर्थन दिया है, जिसमें प्रमुख एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk), दिल्ली विश्वविद्याल के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोनक खत्री (Ronak Khatri) समेत कई युवा भी शामिल हैं।
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी इस पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कई अटकलें लग रहीं हैं और सियासी गलियारों में भी इसकी चर्चा है।
इस रिपोर्ट में जानिये प्रदर्शन से जुड़ा ताजा अपडेट
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का उद्देश्य सरकार के खिलाफ जनहित के मुद्दों को उठाना है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से विधिवत अनुमति मांगी गई है और प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। आशुतोष ने यह भी कहा कि प्रदर्शन में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख मुद्दों में से एक होगी।
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए लोगों ने कहा है की जो भी आएगा जंतर मंतर पर लठ खाएगा।
CJP कार्यकर्ताओं को 'लठ' का डर? | जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सबसे बड़ी खबर| Cockroach Janta Party Delhi Protest |
#CJP #CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews @DelhiPolice pic.twitter.com/rFgozI4sk3
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
प्रदर्शन से पहले संसद मार्ग थाने पहुंचे समर्थकों से कॉकरोच जनता पार्टी सीधे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील कर रही है। इसके साथ ही पुलिस को सहयोग करने की लगातार अपील की जा रही है। सीजेपी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी दे दी है। सीजेपी ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
दिल्ली पहुंचने पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके का एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जोरदार नारेबाजी की है। प्रदर्शनकारियों ने “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को दोहराया। पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
अभिजीत दीपके ने दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही एक बार फिर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग मांग तेज हो गई है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनके अनुसार देश में छात्रों की स्थिति गंभीर हो रही है। दीपके ने दावा किया कि अब तक 5 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं, जो चिंता का विषय है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि पार्टी का प्रस्तावित प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। पोस्ट सामने आने के बाद समर्थकों में हलचल बढ़ गई है और दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
All cockroaches should come straight to Jantar Mantar, not Parliament Street Police Station.
We will begin our peaceful protest at 10 AM. #cjpprotest https://t.co/LTYSLRoFNz
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली तस्वीरें आई हैं। हाथ में अंबेडकर की किताब लेकर निकले।
अभिजीत दीपके का एयरपोर्ट के अंदर का पहला वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है।
Cockroach Janta Party: अभिजीत दिपके का पहला वीडियो आया सामने#CJP #CockroachJantaParty #SonamWangchuk #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/kgsXUvYRB1
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी और अभिजीत दिपके के समर्थन में हैदराबाद से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे एक समर्थक डाइनामाइट न्यूज़ से कहा कि वे सोनम वांगचुक के फैन हैं। सीजेपी पार्टी बनाये या राजनीति करे, इससे उनका कोई लेना-देना नहीं।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर स्थिति साफ हो गई है। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और आयोजकों के बीच समन्वय बैठक हुई। इसी दौरान हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों की मुलाकात भी हुई, जिसमें भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
क्या Cockroach Janta Party को मिली दिल्ली पुलिस से हरी झंडी?#CJP #CockroachJantaParty #SonamWangchuk #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/YpR0OigeSm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
डिजिटल ग्रुप Cockroach Janata Party ने आज नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संगठन ने 6 जून सुबह 9 बजे प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान 'क्या करें' और 'क्या न करें' की लिस्ट भी शेयर की जिसमें-
क्या करें:
क्या न करें:
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग एक बार फिर दोहराई है। शनिवार सुबह संगठन के संस्थापक Abhijeet Dipke की भारत वापसी से पहले यह मांग प्रमुखता से उठाई गई। सीजेपी का आरोप है कि NEET-UG 2026 परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्रालय को लेनी चाहिए। संगठन के मुख्य प्रवक्ता Sourav Das ने कहा कि सीबीएसई अधिकारियों के तबादले जैसे कदम केवल दिखावटी हैं और इससे परीक्षा प्रणाली में मौजूद गहरी खामियां दूर नहीं होंगी। पार्टी ने निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है।
Education minister must resign!
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके के आने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे झारखंड के युवक विजय कुमार ने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वे दिपके के न तो समर्थक हैं और न ही वो प्रोटेस्ट में शामिल होंगे। विजय ने कहा कि उनको अभिजीत दिपके से एक सवाल पूछना है, इसलिये वे एयरपोर्ट आये हैं।
Cockroach Janta Party: अभिजीत दीपके से तीखे सवाल करने झारखंड से दिल्ली पहुंचा युवक#CJP #CockroachJantaParty #DelhiPolice #AbhijeetDipke #ViralVideo #DynamiteNews pic.twitter.com/ljHilu1Dyv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) June 6, 2026
जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिये कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके कुछ ही देर में एयरपोर्ट पहुंचने वाले हैं। हालांकि उन्होंने समर्थकों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिये मना किया था लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक कुछ समर्थक और कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिये एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हैं।
Location : New Delhi
Published : 6 June 2026, 8:17 AM IST