CJP Protest: ‘एक ही पार्टी के गुलाम बन गए सब’, जंतर-मंतर पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया का बड़ा बयान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। CJP प्रवक्ता ने पेपर लीक मामले पर धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग की और राजनीतिक व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 July 2026, 7:54 PM IST

New Delhi: जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन के बारे में CJP प्रवक्ता विजेता दहिया ने साफ किया कि सरकार से बातचीत का अभी कोई मतलब नहीं है । उनकी मांग बहुत स्पष्ट है कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके पद से तुरंत हटाया जाए। प्रवक्ता ने कहा कि एक बार धर्मेंद्र प्रधान को हटा दिया जाए, उसके बाद आगे के सुधारों और बदलावों को लेकर वे सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं।

"एक पार्टी के मानसिक गुलाम बन गए हैं लोग"

सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के एक वीडियो को लेकर फैलाई जा रही खबरों पर भी प्रवक्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि कुछ लोग पानी पीने के वीडियो को सूप पीने का बताकर झूठा नैरेटिव सेट कर रहे हैं । साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, "आप लोग किस तरह एक ही पार्टी के मानसिक गुलाम बन गए हो ।" उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस नफरत को छोड़कर देश के युवाओं और छात्रों के हक में आवाज उठाएं। CJP प्रवक्ता विजेता दहिया ने देश की मौजूदा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि NEET के बाद अब महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। इस वजह से कई छात्र परेशान होकर सुसाइड कर रहे हैं।

क्या CJP बनेगी नई राजनीतिक पार्टी?

जब प्रवक्ता विजेता दहिया से पूछा गया कि क्या सौरभ दास, अभिजीत और उनकी टीम आगे चलकर आम आदमी पार्टी की तरह कोई राजनीतिक दल बनाएगी तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई Plan नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीति में आना कोई बुरी बात नहीं है और भविष्य में अगर किसी का मन हुआ तो वह फैसला ले सकता है। अभी उनका पूरा ध्यान लोगों को जागरूक करने और केवल वोट देने तक सीमित न रहकर 5 साल सरकार से सवाल पूछने की आदत डालने पर है।

Location :  New Delhi

Published :  2 July 2026, 7:54 PM IST