
छठ पूजा को नियंत्रित करने के लिए जारी की एडवायजरी( AI Generated ig)
New Delhi: दिल्ली पुलिस ने 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा को देखते हुए ट्रैफिक एडवायइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि किन- किन रास्तों पर वाहनों की पाबंदी रहेगी और कहां आवागमन जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस मामले के संबंध में सेशल मीडिया पर भी पोस्ट जारी किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा और उत्तर पूर्वी जिले में वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगाई गई है , पुलिस के मुताबिक यह लोगों की सहूलियत के लिए कई रुट भी डायवर्ट किए गए हैं, ताकि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं हो। छट पूजा के दौरान इन जिलों में बने घाटों पर लोग बड़ी संख्या में पबजा के लिए पहुंच सकते है, जिसे देखते हुए लोगों की भारी भीड़ रहेगी। इसे संतुलित बनाए रखने के लिए यह प्लान लाया गया है, ताकि किसी भी प्रकार से स्थिति खराब न हो। वहीं, ट्रैफिक पुलिस की ओर से यात्रियों को शास्त्री पार्क से खजूरी चौक (और इसके विपरीत) के बीच पुस्ता रोड, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स तक के रास्ते, और शांति वन से श्मशान घाट तक के हिस्से से जाने से बचने की सलाह दी गई है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक , नानकसर टी-पॅाइंट से सोनिया विहार की ओर जाने वाले लोग खजूरी चौक , आरटीसी पुस्ता रोड, सभापुर गांव और सोनिया विहार चौहान पट्टी होते हुए जा सकते है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से वैकल्पिक मार्गो के तौर पर , उत्र दिल्ली , पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे औत जीटी रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसेक अलावा, ट्रैफिक पुलिस की ओर से समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सहूलियत के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें DND के पास यमुना खादर, DDA का खुला मैदान, I.P. एक्सटेंशन में वेस्ट विनोद नगर का खुला मैदान, खजूरी मेट्रो स्टेशन के बगल की जगह, नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग और यमुना नदी के किनारे खाली पड़ी जमीन शामिल है।
ट्रैफिक पुलिस ने दूसरे रास्तों के बारे मे बताया( x)
अन्य निर्धारित पार्किंग स्थानों में पुराने लोहे के पुल (ओल्ड आयरन ब्रिज) के पास गौशाला के निकट खुला मैदान, नंद नगरी के B1 और B2 ब्लॉक में छठ पार्क, मंडोली टीला स्थित छठ घाट, पुस्ता रोड पर NHAI पार्किंग और साईं भवन के पास MCD पार्किंग शामिल हैं।
वहीं, ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि वे सभी नियमों का पालन करें, ताकि स्थिति अव्यवस्थित नहीं हो, क्योंकि आमतौर पर देखा जाता है कि नियमों का पालन नहीं करने की वजह से स्थिति पैचीदा हो जाती है। ऐसे में हमारे लिए यह जरूरी हो जाता है कि हम नियमों के प्रति गंभीर रहे और उसका पूरी समझदारी के साथ पालन करें।
Location : New Delhi
Published : 13 November 2026, 9:45 AM IST
Topics : Chhath Puja 2026 Chhath Puja Traffic Alert Delhi Traffic Advisory Delhi Traffic Police Traffic Diversions