Chatra News: चतरा में ब्राउन शुगर का काला खेल; रामगढ़ के युवकों का गिद्धौर कनेक्शन क्या है?

Chatra News: गिद्धौर के फुटबॉल टांड़ में ड्रग्स की डील करते पकड़े गए रामगढ़ के दो तस्कर। आखिर चतरा में कहां से आ रहा है ये सफेद जहर? पढ़िए पूरी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट।

Updated : 11 May 2026, 10:27 PM IST

Chatra: चतरा जिले की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ इलाके से पुलिस ने दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह कार्रवाई चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि कुछ अपराधी भारी मात्रा में ड्रग्स का सौदा करने वाले हैं।

छापेमारी दल का गठन और त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल तैयार किया गया। इस टीम में चतरा सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री और पुलिस के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से फुटबॉल टांड़ के पास घेराबंदी की और वहां संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 14.52 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की।

IAS Manoj Kumar Agarwal: जानिये कौन हैं सीनियर IAS मनोज कुमार अग्रवाल, जो बने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव

नगदी, स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार सोनी और आनंद कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो रामगढ़ जिले के न्यू कॉलोनी बगीचा के रहने वाले हैं। ड्रग्स के साथ-साथ पुलिस ने इनके पास से 55,500 रुपये नकद, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। बरामदगी से स्पष्ट है कि आरोपी बड़े पैमाने पर इस अवैध कारोबार में संलिप्त थे।

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा! ओवरलोड ऑटो खाई में पलटा, महिला ने दम तोड़ा

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज और आगे की जांच

पुलिस ने इस संबंध में गिद्धौर थाना में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने जानकारी दी कि पुलिस इस मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है। ड्रग्स तस्करी के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Location :  Chatra

Published :  11 May 2026, 10:27 PM IST