‘चाहूं तो एक मिनट में हो सकती है गिरफ्तारी’: जगन मोहन रेड्डी पर चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, जानें इसके पीछे का मकसद

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जगन मोहन रेड्डी को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि वह जगन को 1 मिनट में गिरफ्तार करवा सकते हैं, लेकिन राज्य में अशांति नहीं चाहते। जानिए इस बयान के पीछे की पूरी सियासी कहानी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 September 2026, 9:38 AM IST

Amaravati: आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानों के तीर चलने शुरू हो गए हैं। डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी पर सीधा निशाना साधा।

नायडू ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर वे चाहते तो जगन मोहन रेड्डी को एक मिनट के भीतर सलाखों के पीछे भेज सकते थे। हालांकि, उन्होंने तुरंत यह भी जोड़ा कि वे ऐसा करके राज्य की शांति और व्यवस्था से कोई समझौता नहीं करना चाहते, क्योंकि उनका मकसद राजनीति में प्रतिशोध फैलाना नहीं है।

पुरानी गिरफ्तारी का दर्द और बदले की राजनीति से दूरी

चंद्रबाबू नायडू का यह आक्रामक रूप सितंबर 2023 में कौशल विकास निगम (APSDC) मामले में हुई अपनी ही गिरफ्तारी को याद करते हुए सामने आया। उन्होंने इस पूरी कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया।

नायडू ने खुलासा किया कि उनके कई समर्थक उन पर जगन रेड्डी से तुरंत बदला लेने का दबाव बना रहे हैं और कार्रवाई न करने पर उनकी आलोचना भी करते हैं। लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे ऐसी ओछी राजनीति के सख्त खिलाफ हैं जिससे आम जनता को कोई फायदा न पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने विमान कंपनियों और स्टेक होल्डर्स के साथ की समीक्षा बैठक, दिए ये बड़े निर्देश

अदालत की राहत और आरोपों से मुक्ति

अपनी बात को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता के सामने तथ्य रखे। उन्होंने बताया कि जिस मामले में उन्हें जेल भेजा गया था, उसे अदालत ने खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में भी यह साफ हो गया है कि उनके खिलाफ कोई ठोस मामला नहीं बनता था। नायडू ने साबित करने की कोशिश की कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है और कानून को राजनीतिक हथियार बनाना गलत है।

उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल: पूर्व OSD पर ED की रेड के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा

YSRCP का पलटवार: वादों से ध्यान भटकाने की साजिश

नायडू के इस तीखे बयान के बाद विपक्षी पार्टी YSRCP में हड़कंप मच गया है। वाईएसआरसीपी के प्रवक्ताओं ने मुख्यमंत्री पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि टीडीपी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

विपक्ष का आरोप है कि चुनाव में किए गए वादों और जनता की भलाई के कामों से ध्यान भटकाने के लिए चंद्रबाबू नायडू व्यक्तिगत हमले और चरित्र हनन की राजनीति का सहारा ले रहे हैं।

Location :  Amaravati

Published :  12 September 2026, 9:38 AM IST