CAT Admit Card 2026 Today: परीक्षा के लिए तैयार रखें लॉगिन डिटेल, जानें डाउनलोड का तरीका

CAT Admit Card 2026 आज 4 नवंबर को जारी होगा। उम्मीदवार iimcat.ac.in पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। CAT परीक्षा 29 नवंबर को 120 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 November 2026, 11:11 AM IST

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड आज यानी 4 नवंबर 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन और लॉगिन संबंधी विवरण तैयार रखें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे आसानी से डाउनलोड कर सकें।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें CAT Admit Card 2026

कैट 2026 का एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद CAT Admit Card 2026 के लिंक को ओपन करें।
  4. अब मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  5. लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

29 नवंबर को आयोजित होगी CAT 2026 परीक्षा

कैट 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें उम्मीदवारों से तीन अलग-अलग सेक्शन से सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ उसके पैटर्न की जानकारी रखना भी जरूरी है।

CAT 2026 में होंगे तीन सेक्शन

कैट परीक्षा में तीन प्रमुख सेक्शन शामिल होंगे। इनमें वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड शामिल हैं।

पहले सेक्शन में वर्बल एबिलिटी और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे सेक्शन में डाटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग की परीक्षा होगी। वहीं, तीसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना जरूरी होगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 November 2026, 11:11 AM IST