Cabinet Expansion in Bengal: बंगाल की राजनीति में आज बड़ा दिन, इन चेहरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल की जनता के फैसले से चुनी गई राष्ट्रवादी सरकार की पूर्ण मंत्रिपरिषद का गठन सोमवार को किया जाएगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 June 2026, 1:41 AM IST
google-preferred

Kokata: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। जिसमें  35 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित होगा जहां सभी नए मंत्री पद  और गोपनीयता की शपथ लेंगे।  हालांकि अभी मंत्रियों की लिस्ट सामने नहीं आयी है।

ये बन सकते हैं मंत्री

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए वरिष्ठ नेता तापस रॉय, शंकर घोष और स्वपन दासगुप्ता जैसे दिग्गजों को जगह मिलने की संभावना है। इसके अलावा बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता रितेश तिवारी भी प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

कुछ महिला विधायकों को भी मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है, जिनमें अभिनेत्री रूपा गांगुली और चंदना बाउरी शामिल हैं। इस लिस्ट में उमेश राय, डॉ. अजय कुमार पोद्दार, कलिता माझी और दीपक बर्मन का नाम शामिल है। इसके अलावा बिशाल लामा, शंकर घोष, मौमिता बिस्वास मिश्रा, जोएल मुर्मू और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

लोकभवन में होगा भव्य समारोह

सोमवार को होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकभवन में सभी नेता शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद ही ये पूरी तरह साफ हो पाएगा कि किस नेता को कौन सा विभाग सौंपा जा रहा है।

यूपी में बिजली बिल को लेकर आम जनता, किसान और व्यापारियों में आक्रोश, डाइनामाइट न्यूज़ पर फूटा गुस्सा

9 मई को शुभेंदु ने ली सीएम पद की शपथ

भाजपा के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद  9 मई को शुभेन्दु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उसी दिन अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और के टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

भारत की इस Tea ने दुनिया में किया कमाल, 100 बेहतरीन चायों में हासिल किया पहला स्थान

बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स दी। उन्होंने लिखा कल सुबह 11 बजे, पश्चिम बंगाल की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राष्ट्रवादी राज्य सरकार की पूरी कैबिनेट लोक भवन में शपथ लेगी। पश्चिम बंगाल सरकार के 35 मंत्री अपने पद की शपथ लेंगे। हम पश्चिम बंगाल के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Location :  kokata

Published :  1 June 2026, 1:35 AM IST

Advertisement