BJP Rajya Sabha Candidates: भाजपा ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, कई चौंकाने वाले नाम; देखिये पूरी लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अबसे थोड़ी देर पहले राज्य सभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों को सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने यह सूची जारी की।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 June 2026, 6:53 PM IST

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरूवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। इसके साथ ही ओडिशा में होने वाले उपचुनाव के लिये भी पार्टी प्रत्याशी को घोषित कर दिया गया है।

देखिए सूची-

1. ताई तगाक - अरुणाचल प्रदेश
2. राजूभाई शुक्ला - गुजरात
3. मुकेशभाई राठवा - गुजरात
4. मानसिंह परमार - गुजरात
5. जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया - गुजरात
6. तरूण चुघ - मध्य प्रदेश
7. रजनीश अग्रवाल - मध्य प्रदेश
8. ए. शारदा देवी - मणिपुर
9. अलका गुर्जर - राजस्थान
10. सतीश पूनिया - राजस्थान
11. देबाशीष सामंतराय - ओडिशा (उपचुनाव 2026)

BJP Candidates Announced for Rajya Sabha Elections 2026: Dynamite News Exclusive

1. Tai Tagak — Arunachal Pradesh
2. Rajubhai Shukla — Gujarat
3. Mukeshbhai Rathwa — Gujarat
4. Mansingh Parmar — Gujarat
5. Jitendra Meghjibhai Kanjaria — Gujarat
6. Tarun Chugh — Madhya Pradesh…

— Dynamite News (@DynamiteNews_) June 4, 2026

 

भाजपा की इस सूची में 10 लोगों के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने अपनी इस सूची में मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका दिया है। तरुण चुग के साथ ही रजनीश अग्रवाल को भी राज्यसभा के लिये उम्मीदवार बनाया गया है।

भाजपा ने चौंकाते हुए राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं दिया। रवनीत सिंह बिट्टू के स्थान पर बीजेपी ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है।

इससे पहले चुनाव आयोग (EC) ने दस राज्यों की राज्यसभा की 24 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह सहित कई सदस्य अगले महीने अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में चार-चार सीटें, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन सीटें, झारखंड में दो सीटें और मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट रिक्त होंगी।

Location :  New Delhi

Published :  4 June 2026, 6:48 PM IST