
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और काजल राघवानी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की हैं। (Img-Dynamite News)
New Delhi: आज-कल देश के हर कोने से सिर्फ छठी मइया के गाने की ही गूंज सुनाई पड़ रही है। हर कोई छठ महापर्व के रंग में रंगा हुआ है। शहर कोई भी हो, व्यक्ति कोई भी इससे अछूता नहीं है। बात करें भोजपुरी स्टारों की तो उनमें तो छठ पर्व का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है।
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह और काजल राघवानी ने छठ महापर्व से जुड़ी अपनी फोटो- वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिसे लोगों की खूब सराहना मिल रही है। इस वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस को छठ पर प्रसाद बनाते देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े- Fatehpur: महंगे गिफ्ट का झांसा देकर बच्चों को बनाया मोहरा, घरों से निकलवाए जेवर
ठेकुआ प्रसाद बनातीं काजल राघवानी (Img-Dynamite News)
भोजपुरी स्टार काजल राघवानी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद बनाती नजर आ रहीं हैं। हरे रंग की साड़ी पहनकर और सिर पर पल्लू रखकर काजल पारंपरिक तरीके से ठेकुआ प्रसाद बना रही हैं।
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ झलकियां (Img-Dynamite News)
वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और स्टार अक्षरा सिंह भी यह छठ पर्व हर साल अपने घर में मनाती हैं और साथ ही व्रत भी रखती हैं। इस बार भी उन्होंने बीते दिन खरना का प्रसाद खुद अपने हाथों से तैयार किया, जिसके चलते अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रसाद बनाते हुए कुछ झलकियां शेयर करते हुए लिखा है, कि- 'चूल्हे की आंच, गुड़ की मिठास और मन में छठी मइया का नाम..., खरना का प्रसाद अपने हाथों से बनाने का सुख शब्दों में नहीं बताया जा सकता। जय छठी मइया'।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी अपने परिवार के साथ छठ पर्व मना रहे हैं। तस्वीरों में उन्हें अपनी पत्नी चंदा यादव, बेटे और मां के साथ देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि- चार दिन चलने वाले इस महापर्व को मूल रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वांचल में ही मनाया जाता है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। आज तीसरे दिन में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस मौके पर भोजपुरी सितारे भी इस त्योहार के रंग में रंग चुके हैं।
Location : New Delhi
Published : 15 November 2026, 3:03 PM IST