
जबलपुर में क्रूज डूबा
बरगी: मध्य प्रदेश के बरगी बांध दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां आंधी-तुफान के कारण एक क्रूज डूब गया। इस हादसे में 4 शव बरामद हुए हैं। वहीं लगभग 15 लोगों को बचाया गया। जबलपुर के बरगी बांध में आंधी तुफान के चलते एक क्रुज अचानक से डूब गया।
इस क्रुज में लगभग 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। वहीं अब 4 शव बरामद किए जा चुके हैं।
1 मई से बदलेंगे कई नियम: LPG, बैंकिंग और ऑनलाइन गेमिंग में बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा असर
पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अचानक आए तुफान और तेज हवाओं के कारण क्रुज का संतुलन बिगड गया। जिससे वह पानी में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं बचाव कार्य जारी है साथ ही गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
Location : MP News
Published : 30 April 2026, 8:17 PM IST
Topics : Bargi Dam Jabalpur Latest News MP News