Assembly Poll Results: चार राज्यों, एक केंद्र शासित प्रदेश में 824 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चल रही मतगणना ने सियासी माहौल को गर्म कर दिया है। शुरुआती रुझान कई बड़े उलटफेर के संकेत दे रहे हैं, जिससे राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 4 May 2026, 8:59 AM IST

New Delhi: चार राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम तथा एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सोमवार सुबह शुरू हो गई। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए, पश्चिम बंगाल में 294 (लेकिन फालता विधानसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती 24 मई को होगी, जहां 21 मई को पुनर्मतदान होगा, तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए, केरलम में 140 सीटों के लिए तथा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 30 सीटों के लिए गिनती का काम जारी है।

वोटों की गिनती सुचारु रूप से कराने के लिए चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं, वोटर लिस्ट रिव्यू (SIR) को लेकर भी सियासी माहौल गरमाया हुआ है, क्योंकि बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का मुद्दा चर्चा में है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु की 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कज़गम (TVK) ने चुनावी मैदान में उतरकर सत्तारूढ़ DMK गठबंधन और BJP समर्थित AIADMK मोर्चे को चुनौती दी है।

असम

असम में BJP लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश में है। 126 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी अपनी पिछली जीत के प्रदर्शन को दोहराकर हैट्रिक लगाने के इरादे से चुनाव लड़ रही है।

केरल

केरल की 140 सीटों वाली विधानसभा में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और अनिश्चित माना जा रहा है। हालांकि, एग्जिट पोल के संकेत कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) को बढ़त मिलने की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुडुचेरी

पुडुचेरी में एन. रंगास्वामी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी AINRC 30 सदस्यीय विधानसभा में एक बार फिर से सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Location :  New Delhi

Published :  4 May 2026, 8:00 AM IST