
देखें पांचों मुख्यमंत्रियों का हाल
Assembly Election Results 2026: आज 4 राज्यों (असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल) और एक केंद्र शासित प्रदेश (पुडुचेरी) के विधानसभा चुनाव नतीजे आ रहे हैं। सुबह 11:10 बजे तक के रुझान सामने आ गए हैं। रुझान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (TMC) और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (BJP) आगे चल रहे हैं। बाकी सभी मुख्यमंत्री पीछे हो गए हैं।
देखें पांचों मुख्यमंत्रियों की स्थिति
पश्चिम बंगाल : (TMC) ममता बनर्जी (आगे) भवानीपुर सीट
असम : (BJP) हिमंत बिस्वा सरमा (आगे) जालुकबारी सीट
तमिलनाडु : (DMK) एम के स्टालिन (पीछे) कोलाथुर सीट
केरल : (Congress) पिनाराई विजयन (पीछे) धर्माडम सीट
पुडुचेरी : (Congress) एन. रंगास्वामी (पीछे) थंट्टाचवडी सीट
विधानसभा चुनाव परिणाम 2026
देखें 11:00 बजे तक मुख्यमंत्रियों की स्थिति#ResultsOnDynamiteNews #AssemblyElections #VoteCounting #electionresult2026 pic.twitter.com/fC5LWN25LF— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 4, 2026
हर सीट पर टिकी नजर, बदल सकते हैं समीकरण
रुझान लगातार बदल रहे हैं और हर राउंड के साथ तस्वीर नई बन रही है। कई सीटों पर कांटे की टक्कर है, जिससे यह कहना अभी जल्दबाजी होगा कि अंतिम नतीजे क्या होंगे। लेकिन इतना तय है कि इस बार का चुनाव कई बड़े उलटफेर लेकर आ सकता है।
Location : New Delhi
Published : 4 May 2026, 11:37 AM IST
Topics : Assembly Election Results 2026 Kerala Election Result on Dynamite News Tamil Nadu Election West Bengal Election