हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देशभर में NEET परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हैं। इस बीच परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर अब अलग-अलग राज्यों की सरकारें भी सक्रिय नजर आ रही हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा NEET अभ्यर्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के बाद अब बिहार में भी इसी तरह का फैसला सामने आया है।
राजनीतिक गलियारों में इसे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal की सोच और मॉडल से जोड़कर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के समर्थकों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके हैं कि वह राजनीति करने नहीं बल्कि राजनीति बदलने आए हैं और अब दूसरे राज्यों में भी उनकी नीतियों की झलक दिखाई देने लगी है।
बिहार सरकार की ओर से घोषणा की गई है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए राज्य की सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो और आर्थिक बोझ भी कम किया जा सके।
NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ 16 दिन तक दरिंदगी! सिगरेट से भी दागा, आखिर क्या है पूरी कहानी?
सरकार ने यह भी कहा है कि जिला प्रशासन, राज्य के मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों से भी सहयोग की अपील की गई है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य प्रमुख स्थानों पर परीक्षार्थियों की मदद और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने NEET परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी थी। उस फैसले को छात्रों और अभिभावकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब बिहार में भी इसी तरह की पहल होने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आम आदमी पार्टी समर्थकों का दावा है कि शिक्षा और युवाओं को केंद्र में रखकर लिए गए फैसलों का असर अब दूसरे राज्यों की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है।
अरविंद केजरीवाल ने तो पहले ही कहा था कि राजनीति करने नहीं, बदलने आया हूँ।@ArvindKejriwal जी की पहल पर पंजाब में AAP सरकार ने NEET परीक्षार्थियों के लिए बसें फ्री की तो अब दूसरे प्रदेशों में भी सरकारों को ये फ़ैसला लेना पड़ रहा है। https://t.co/ZVgFg5ss5N
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) May 23, 2026
हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। कई छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में मुफ्त बस सेवा जैसी सुविधा छात्रों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
सरकारी स्तर पर यह कोशिश की जा रही है कि परीक्षा के दिन छात्रों को यात्रा, भीड़ या संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। यही वजह है कि अब राज्य सरकारें परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा कर रही हैं।
Location : New Delhi
Published : 23 May 2026, 3:54 PM IST