
अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी पर कसा तंज (IMG: X)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए तंज कसा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को पहले से कैसे पता चल गया कि मतदाता सूची से 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए हैं? अखिलेश ने कहा कि उन्हें पहले से ही पता चल जाता है कि वोट कैसे कट जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे का स्वागत करते हुए PDA की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी।
अखिलेश यादव बोले- भेदभाव की वजह से लोगों को संविधान के तहत मिलने वाले अधिकार और सम्मान नहीं मिल पाए। @yadavakhilesh @samajwadiparty #AkhileshYadav https://t.co/zIhHb7eGmm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 13, 2026
शुक्रवार को SIR के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहले से ही जानकारी हो जाती है कि वोट कैसे कट जाते हैं। अखिलेश ने अपने बयान में कहा, "मैं इसलिए ऐसे बोल रहा हूं कि उनको कैसे जानकारी हो गई कि एक करोड़ 27 लाख वोट कैसे कट गए।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हें कुछ मिलता है तो कहते हैं- जाओ भैंस चलाओ। अखिलेश का यह बयान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से SIR प्रक्रिया में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने को लेकर जताई गई चिंता के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल प्रदेश में SIR और मतदाता सूची से नाम हटने का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में है।
SIR के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को घेरने के साथ ही अखिलेश यादव ने चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इस गठबंधन का स्वागत किया। अखिलेश ने कहा कि पीडीए समाज की आवाज उठाने वाले हर दल का समाजवादी पार्टी सहयोग करेगी। उनका कहना है कि मोर्चों के बनने से लोकतंत्र मजबूत होता है, लेकिन इसके पीछे समाज की भलाई की मंशा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक स्तर पर परिवर्तन जरूरी है, लेकिन वास्तविक सफलता तभी मिलेगी जब राजनीतिक परिवर्तन का मोर्चा भी सक्रिय होगा।
ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन के लिए प्रेस वार्ता की (IMG Credit: X)
अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस तरह के नए राजनीतिक विकल्प से बीजेपी को दो से तीन प्रतिशत वोटों का नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के हित में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने और उसकी आवाज जनता तक पहुंचाने वाले दलों की ईमानदार कोशिशों में समाजवादी पार्टी सहयोग करेगी। इससे उन लोगों के सामने भी एक नया विकल्प खुलेगा, जो भावनात्मक नारों और बहकावे में आकर सांप्रदायिक शक्तियों को वोट देते हैं।
अखिलेश यादव (Source: IANS)
सपा अध्यक्ष ने कहा कि केवल बयानबाजी से राजनीतिक माहौल बनाने वालों की असलियत जनता समझती है। ऐसे मोर्चे लोकतंत्र को मजबूत कर सकते हैं, बशर्ते उनके पीछे अपने समाज की भलाई करने की मंशा हो। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि कोई दल किसी दूसरे की सियासत की कठपुतली बनकर रह जाता है तो जनता उसे चुनाव में सबक सिखा सकती है। अखिलेश ने उम्मीद जताई कि राजनीति में वोटों की ठेकेदारी प्रथा खत्म होगी और हर राजनीतिक दल अपने समाज के हित में काम करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन चाहने वाली जनता उसी दल की ओर जाएगी। जिसका अपना आधारभूत वोट ज्यादा होगा। अखिलेश का दावा है कि पीडीए से बड़ा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
Location : Lucknow
Published : 13 November 2026, 3:07 PM IST