कर्नाटक के विजयपुरा में एक बड़ा एयरक्राफ्ट हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट जेट खेतों में क्रैश हो गया।हादसा बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में हुआ, जहां एक एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

एयरक्राफ्ट हादसा
बैंगलुरू: कर्नाटक के विजयपुरा में रविवार को एक बड़ा एयरक्राफ्ट हादसा हो गया। विजयपुरा में एक ट्रेनी प्राइवेट जेट खेतों में क्रैश हो गया। हादसे के वक्त इस जेट में दो लोग सवार थे।
पायलट और ट्रेनी पायलट घायल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में हुआ, जहां एक एक प्राइवेट मिनी विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया।जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पायलट समेत दोनों यात्री बाल-बाल बच गए। इस हादसे में पायलट और ट्रेनी पायलट घायल हो गये हैं। घायलों में जेट का कैप्टन और ट्रेनी पायलट शामिल है।
मामले की जांच जारी..
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को 108 एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि इंजन में खराबी की वजह से यह हादसा हुआ होगा। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू की...
जानकारी के मुताबिक, विजयपुरा के पास मंगलुरु गांव में एक खेत में जेट विमान दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना फ्यूल की कमी के कारण हुई थी। हालांकि, अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने कोई बयान जारी नहीं किया है। स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रेडबर्ड एविएशन ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। घायल लोगों की पहचान पायलट और एक ट्रेनी पायलट के रूप में हुई है