
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Mumbai: मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उस वक्त बड़े हादसे के बेहद करीब पहुंच गई, जब हवा में ही विमान का इंजन अचानक बंद हो गया और कुछ मिनटों के लिए यात्रियों की सांसें अटक गई, लेकिन पायलट की तेजी और कंट्रोल टावर की तत्परता ने एक बड़ी विमान दुर्घटना को टाल दिया।
उड़ान के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी
यह घटना एयर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट AI2812 के साथ हुई, जो बुधवार-गुरुवार की देर रात मुंबई एयरपोर्ट से करीब 2:30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई और इंजन ने काम करना बंद कर दिया।
Air India Flight: फिर तकनीकी खराबी का शिकार हुई एअर इंडिया की फ्लाइट, कांग्रेस के सांसद भी थे सवार
PAN PAN कॉल और तुरंत लिया गया फैसला
स्थिति बिगड़ते ही पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जो विमानन में गंभीर लेकिन गैर-जीवन संकट स्थिति के लिए इस्तेमाल की जाती है, इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत प्राथमिकता देते हुए विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराने की अनुमति दी और सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए।
यात्रियों में दहशत, टेकऑफ के दौरान दिखी चिंगारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक टेकऑफ के दौरान ही यात्रियों को असहज महसूस हुआ था और कुछ लोगों ने तेज आवाज और हल्की चिंगारी जैसी स्थिति भी देखी, जिससे विमान के अंदर कुछ देर के लिए घबराहट का माहौल बन गया लेकिन क्रू ने स्थिति को संभाले रखा।
मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग
विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इसके बाद विमान को तुरंत ग्राउंड कर तकनीकी जांच शुरू कर दी गई और आगे की उड़ान के लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई।
Location : Mumbai
Published : 10 April 2026, 3:06 PM IST