Election Results 2026 LIVE : बंगाल की राजनीति में भूचाल, आजादी के बाद पहली बार बीजेपी की मजबूत एंट्री

पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी 160 सीटों के साथ मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि टीएमसी 121 पर पीछे चल रही है। इसे राजनीतिक विश्लेषक बड़ा जनादेश परिवर्तन मान रहे हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 4 May 2026, 11:43 AM IST

New Delhi : पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत बढ़त बनाकर सियासी हलचल तेज कर दी है। यह पहली बार है जब बीजेपी राज्य में सत्ता के इतने करीब पहुंचती नजर आ रही है। 160 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी ने सत्ताधारी टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। टीएमसी 121 सीटों पर पीछे चल रही है।

इस बदलाव को राजनीतिक विश्लेषक एक बड़े जनादेश परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं। लंबे समय से ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी का दबदबा रहा है। इस बार के रुझानों ने पूरे राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है।

मोदी-शाह फैक्टर का असर

बीजेपी की इस बढ़त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय रणनीति और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रणनीति को अहम माना जा रहा है। पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, लगातार रैलियों और जमीनी स्तर पर मजबूत अभियान ने बीजेपी को इस स्थिति तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

Election Results 2026 LIVE : दक्षिण से पूर्व तक सत्ता परिवर्तन की आहट, तमिलनाडु और बंगाल में बड़ा अपडेट

राजनीतिक इतिहास बदलने के संकेत

अगर ये रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं तो यह पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव होगा। राजनीतिक जानकार इसे सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा संकेत बता रहे हैं। फिलहाल सभी की नजरें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं। यह तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता में वास्तव में किसका परचम लहराएगा।

Location :  New Delhi

Published :  4 May 2026, 11:39 AM IST