बेटे को खाई में गिरता देख पिता ने लगाई छलांग, फिर मां ने भी किया ऐसा… एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खवड्या पहाड़ पर एक परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर दिया। बेटे को बचाने के लिए पिता चट्टान के बेहद करीब पहुंचे, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बदल गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 August 2026, 8:13 PM IST

Mumbai: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। खवड्या पहाड़ पर एक युवक को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी गहरी खाई में जा गिरे। पति और बेटे को आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी ऐसा कदम उठा लिया, जिसके बाद परिवार में कोई नहीं बचा। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है।

बेटे को बचाने के लिए पिता ने उठाया जोखिम

जानकारी के मुताबिक, छत्रपति संभाजीनगर के खवड्या पहाड़ पर 19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे चट्टान के बेहद खतरनाक किनारे पर पहुंच गया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव या किसी विवाद के चलते अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। परिवार के लोग भी वहां पहुंचे और कुणाल को समझाकर सुरक्षित वापस लाने की कोशिश शुरू हुई। पहाड़ पर मौजूद लोगों की भीड़ लगातार युवक से नीचे आने की अपील कर रही थी।

नीचे लगाया गया था सुरक्षा जाल

युवक को बचाने के लिए अग्निशमन दल ने पहाड़ के नीचे सुरक्षा जाल भी लगाया था। उम्मीद थी कि अगर कुणाल नीचे गिरता है तो उसे बचाया जा सकेगा। लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती गई। बताया जा रहा है कि कुणाल चट्टान के किनारे अपनी जगह बदलता रहा और धीरे-धीरे सुरक्षा जाल की पहुंच से दूर होता गया। इसी दौरान उसके पिता 48 वर्षीय मुरलीधर चांदगुडे बेटे के करीब पहुंच गए। उन्होंने कुणाल को पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- हैवानियत की हदें पार, फिर खून से रचा कत्ल का खौफनाक खेल! जब खुला दरिंदगी का राज, तो दहल उठा गोरखपुर

लेकिन इसी कोशिश में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पिता-पुत्र गहरी खाई में जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह मंजर बेहद भयावह था।

पति और बेटे को गिरते देख मां ने भी लगा दी छलांग

मुरलीधर और कुणाल के खाई में गिरने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। 42 वर्षीय संगीता चांदगुडे ने अपनी आंखों के सामने पति और बेटे को गिरते देखा। इसके बाद उन्होंने भी चट्टान से छलांग लगा दी। रेस्क्यू टीम ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में कुणाल, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- फंदे पर झूलता मिला शव, पास पड़े थे खून से सने कुल्हाड़ी-डंडे… जब सुलझी गुत्थी तो सामने आया खौफनाक सच

खवड्या पहाड़ पर सुरक्षा को लेकर सवाल

इस घटना के बाद खवड्या पहाड़ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पहले भी आत्महत्या और हादसों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल में भी एक किशोरी के पहाड़ से छलांग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया था।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Location :  mumbai

Published :  21 August 2026, 8:13 PM IST