
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
New Delhi: साल 2003 की Baghban की तरह पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं को दिखाने की कोशिश करती Daadi Ki Shaadi एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म आधुनिक परिवारों में रिश्तों की उलझनों, अकेलेपन और बुजुर्गों की भावनाओं को केंद्र में रखती है, लेकिन कमजोर लेखन इसकी सबसे बड़ी कमी बनकर सामने आता है।
फिल्म की कहानी दिल्ली में रहने वाले टोनी आहूजा (कपिल शर्मा) से शुरू होती है, जिसकी शादी सिर्फ इसलिए नहीं हो पा रही क्योंकि वह बड़े जॉइंट फैमिली से ताल्लुक रखता है। इसी बीच उसकी जिंदगी में कॉलेज क्रश कन्नू (सादिया खतीब) की एंट्री होती है और दोनों की शादी तय होने लगती है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि कन्नू की दादी विमला (नीतू कपूर) दूसरी शादी करने जा रही हैं। इस फैसले से दोनों परिवारों में हंगामा मच जाता है और शादी रोकने के लिए पूरा परिवार शिमला पहुंच जाता है।
फिल्म का विषय दिलचस्प है, लेकिन स्क्रीनप्ले इसे असरदार बनाने में नाकाम रहता है। कई भावनात्मक दृश्य दर्शकों को छू नहीं पाते। खासकर वह दृश्य, जहां बच्चे अपनी मां के खर्च गिनाते हैं, अपेक्षित प्रभाव नहीं छोड़ता। कहानी में कई सवाल भी अनुत्तरित रह जाते हैं, जैसे विमला अपने बेटों के साथ क्यों नहीं रहतीं।
कॉमेडी की बात करें तो फिल्म में Kapil Sharma होने के बावजूद हास्य फीका नजर आता है। कोई भी संवाद या कॉमिक पंच ऐसा नहीं है, जो लंबे समय तक याद रह सके। कपिल और सादिया की जोड़ी भी परदे पर खास प्रभाव नहीं छोड़ती।
कमजोर लेखन का असर कलाकारों के अभिनय पर भी दिखाई देता है। हालांकि Neetu Kapoor और R. Sarathkumar ने अपने किरदारों में प्रभाव छोड़ा है। कपिल शर्मा अपने परिचित अंदाज में नजर आते हैं।
OTT Release: 15 अगस्त को ओटीटी मनोरंजन का तूफान, रिलीज हो रही है ये जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज
फिल्म से अभिनय की शुरुआत करने वाली Riddhima Kapoor Sahni स्क्रीन पर स्टाइलिश दिखती हैं, लेकिन किरदार को ज्यादा विस्तार नहीं मिला। तकनीकी पक्ष में फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अच्छी है और शिमला की खूबसूरत वादियां आकर्षित करती हैं। गीत-संगीत औसत है।
Location : Mumbai
Published : 9 May 2026, 11:08 AM IST