
कॉमेडियन राज शर्मा (Img: Google)
Mumbai: कॉमेडी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन राज शर्मा का 50 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को बल्कि पूरे मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।
राज शर्मा लंबे समय से कॉमेडी की दुनिया में सक्रिय थे और अपनी शानदार टाइमिंग और अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके अचानक चले जाने से कॉमेडी इंडस्ट्री में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।
कॉमेडियन वीर दास ने सोशल मीडिया पर राज शर्मा को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि राज शर्मा ने ही उन्हें “लाफ फैक्ट्री” में पहला स्टेज स्पॉट दिलाया था और उनके करियर की शुरुआत में अहम भूमिका निभाई थी। वीर दास ने कहा कि राज शर्मा ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और यह भरोसा दिलाया कि वे अंतरराष्ट्रीय कॉमेडी मंच पर भी अपनी जगह बना सकते हैं।
सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी महंगी, अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज
वीर दास ने अपनी पोस्ट में लिखा कि राज शर्मा सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि स्टेज पर उनका दर्शकों से जुड़ने का अंदाज इतना खास था कि उसकी बराबरी करना लगभग नामुमकिन है। उन्होंने यह भी बताया कि राज शर्मा हमेशा दूसरों की सफलता देखकर खुश होते थे, जो इस प्रोफेशन में बहुत कम देखने को मिलता है।
सूत्रों के अनुसार, राज शर्मा कुछ समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। हालांकि उनकी बीमारी या मौत के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते थे और अक्सर अपनी परफॉर्मेंस और जीवन से जुड़ी तस्वीरें साझा करते रहते थे।
अली अब्बास की फिल्म में नजर आएंगे ‘सैय्यारा’ चार्म अहान पांडे, इस दमदार अभिनेता की भी होगी एंट्री
राज शर्मा के निधन से कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में याद किया जा रहा है जिन्होंने हंसी के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई।
Location : Mumbai
Published : 25 April 2026, 12:39 PM IST