हिंदी
बीएमसी में बीजेपी ने लहराया परचम लहराया
Mumbai: महाराष्ट्र के 29 नगर महापालिका के लिए हुए चुनाव के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। महायुति गठबंधन ने शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। सत्तारूढ़ गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीट पर जीत दर्ज की। गठबंधन ने 29 नगर निगमों में से 25 को अपने कब्जे में किया है।
इस गठबंधन ने कुल 227 सीटों में से 118 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भाजपा ने 89 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें हासिल की। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बहुमत के लिए जरूरी 114 सीटों से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। वहीं शिवसेना UBT को 66, राज ठाकरे की मनसे को 6 सीट, कांग्रेस 24, NCP अजित पवार-3 , एआईएमआईए को 08 तथा समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिली हैं।
महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार देर शाम राज्य के 29 नगर निकायों की 2,869 में से 2833 सीटों के परिणाम घोषित किए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1419 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। वहीं शिवसेना- 374, कांग्रेस- 329, एनसीपी- 160 शिवसेना-यूबीटी- 176 सीटों पर सिमट गई।
वहीं सिर्फ बीएमसी चुनाव की बात करें तो यहां कुल 227 सीट हैं। महायुति (बीजेपी और शिंदे गुट) ने कुल 118 सीटें जीती हैं, जो BMC में बहुमत के आंकड़े से चार सीटें ज़्यादा हैं। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और एमएनएस का गठबंधन बुरी तरह पिछड़ गया।
“लाइव स्टेज, गंदी बात!” सोशल मीडिया पर हनी सिंह विवाद, देखें ये Video
गौरतलब है कि ये नगर निगम चुनाव नौ साल बाद कराए गए हैं। 15 जनवरी को हुए मतदान में कुल 46 से 50 प्रतिशत के बीच वोटिंग दर्ज की गई थी. बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 2,516 उम्मीदवार मैदान में थे।
बीएमसी की जीत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चौहान के नेतृत्व में हम महाविजय कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हैं। मुंबई में महायुति का महापौर बनेगा। महाराष्ट्र की जनता का पीएम मोदी पर जो विश्वास है, उसकी विजय है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि 29 नगर निगमों के चुनाव में महायुती की शानदार जीत राज्य सरकार के विकास एजेंडे को जनता की स्पष्ट मंजूरी है। ठाणे में 71 सीट जीतने के बाद शिंदे ने कहा कि यह केवल ठाणे ही नहीं बल्कि मुंबई और अन्य नगर निगमों में भी महायुती के पक्ष में माहौल दिखाता है।
BMC Election Results Today: देश की सबसे अमीर नगर निगम का फैसला आज, मुंबई की सियासत पर टिकी सबकी नजर
बीएमसी में पिछले दो दशकों से अधिक समय से शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी में फूट के बाद यह पहली बार है जब मतदाताओं ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व के बीच महायुति पर भरोसा जताया।
Location : Mumbai
Published : 17 January 2026, 3:37 AM IST
Topics : BMC Election Result Maharashtra civic body polls Maharashtra Mahanagar Palika Election Mahayuti
No related posts found.