
अपनी ही शादी का खाना खाकर दुल्हा- दुल्हन बीमार( AI Generated ig)
Mumbai: भांडुप में शादी का खाना खाने के बाद करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इनमें दुल्हा और दुल्हन भी शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त होने लगे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सभी की हालत ठीक और स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अभी ठीक है और किसी को खतरा नहीं है।
एमटी अग्रवाल म्युनिसिपल जनरल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कैलाश मार्सकोले ने बताया कि अस्पताल में कुल 27 लोग भर्ती हैं। इनमें दो बच्चे, 11 महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की परेशानी हुई थी। डॉक्टर के अनुसार, लोगों ने शादी समारोह में खाना खाने के बाद पेट खराब होने की शिकायत की थी। सभी मरीज रात करीब 11:40 बजे अस्पताल पहुंचे थे। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।
वहीं, बीमार लोगों के परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि शादी उनके साले की थी। समारोह से घर लौटने के बाद अचानक परिवार की महिलाओं की तबीयत खराब होने लगी। धीरे-धीरे करीब 30 से 40 लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
शादी कै खाना खाकर 27 लोग बीमार ( AI Generated ig)
महराजगंज में रातोंरात उजड़ गया मछली पालन का कारोबार, हजारों मछलियों की मौत
बीमार लोगों के एक रिश्तेदार ने खाने में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि कैटरिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण इतने लोगों की तबीयत खराब हुई। उन्होंने इस मामले में अधिकारी तुकाराम मुंढे और मुंबई पुलिस से मदद करने की अपील की है। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग भी की है। हालांकि, अभी तक लोगों के बीमार होने की असली वजह सामने नहीं आई है और न ही फूड पॉइजनिंग की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
Location : New Delhi
Published : 2 November 2026, 12:04 PM IST
Topics : 27 people suffered from stomach pain and vomotting Bride Groom admitted in the hospital food poisoning