शुरुआत में बेपनाह प्यार और फिर अचानक दूरी? कहीं आप भी तो नहीं ‘Puffer Fishing’ के शिकार, इन संकेतों से करें जल्द पहचान

डेटिंग की दुनिया में 'गोस्टिंग' और 'सिचुएशनशिप' के बाद अब 'पफर फिशिंग' नया ट्रेंड बनकर उभरा है। Gen-Z और युवाओं के बीच वायरल इस ट्रेंड में शुरुआत में पार्टनर अत्यधिक प्यार और जुड़ाव दिखाता है, लेकिन रिश्ता गहरा होते ही अचानक दूरी बनाकर बेरुखी दिखाने लगता है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 August 2026, 1:01 PM IST
google-preferred

New Delhi: डेटिंग की दुनिया में आए दिन नए-नए ट्रेंड्स और टर्म्स सुनने को मिलते हैं। चाहे वह सिचुएशनशिप हो, गोस्टिंग हो या पिच-ए-फ्रेंड। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है ‘पफर फिशिंग’ (Puffer Fishing)। यह नया ट्रेंड खासतौर पर Gen-Z और यंग लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। यह ट्रेंड आज के बदलते डेटिंग कल्चर की एक कड़वी सच्चाई बयां करता है।

अगर आपका पार्टनर भी शुरुआत में बेहद प्यार लुटाने के बाद अचानक ठंडा पड़ जाता है, तो हो सकता है कि आप भी 'Puffer Fishing' का शिकार हो रहे हों। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह नया ट्रेंड।

क्या है पफर फिशिंग?

डेटिंग में पफर फिशिंग का मतलब है किसी रिश्ते में इमोशनली खुले रहने के बजाय बातों को टालने वाला रवैया अपनाना या दूरी बना लेना है। इस दौरान शुरुआत में सब अच्छा लगता है और आपका पार्टनर आपसे इमोशनली जुड़ा हुआ फील कराता है। वह आपको दुनिया भर की इम्पोटेंस देते हैं और खुद से इतना जुड़ाव महसूस कराते हैं कि उन्हें लगता है कि रिश्ता सीरियस हो रहा है, लेकिन जब इतना सब होने के बाद बॉन्ड गहरा हो जाता है, तब वह अचानक दूरी या पीछे हट जाते हैं। उनका बिहेवियर बिल्कुल बदल जाता है और आपसे दूरी बनाने लगते हैं, जिससे सामने वाला व्यक्ति पूरी तरह कन्फ्यूज हो जाता है कि आखिर क्या गलत हुआ।

ये भी पढ़ें - पहले शादी का सपना फिर 25 लाख का खेल! डेटिंग ऐप पर शुरू हुई दोस्ती का ऐसा अंत जानकर रह जाएंगे हैरान

कहां से आया यह नाम?

सोशल मीडिया पर आजकल जो शब्द वायरल हो रहा है, वह समुद्र में पाई जाने वाली 'पफर फिश' के अनोखे व्यवहार से आया है। जब भी पफर फिश को किसी खतरे या अनजान स्थिति का एहसास होता है, तो वह खुद को पानी से भर लेती है, गुब्बारे की तरह फूल जाती है और बचाव के लिए अपने शरीर पर मौजूद कांटे बाहर निकाल लेती है। ठीक उसी तरह, जब किसी व्यक्ति को डर लगता है कि उसका डेटिंग रिश्ता गंभीर होता जा रहा है, तो वह बचाव के तौर पर अपने चारों ओर दूरी और बेरुखी की एक 'कांटेदार' दीवार बना लेता है।

ये भी पढ़ें - अब हर सोशल मीडिया अकाउंट होगा ‘वेरिफाइड’! सरकार के नए नियम से डेटिंग-गेमिंग ऐप्स पर लग सकता है ताला?

इन 7 संकेतों से करें इसकी पहचान

अगर आप अपने पार्टनर में ये व्यवहार देखते हैं तो सावधान हो जाएं -

  • शुरुआत में ही बहुत ज्यादा जुड़ाव: रिश्ते की शुरुआत में ही बहुत ज्यादा समय और भावनाएं लगाना और गहरी, गंभीर बातें करना।
  • रिश्ता गंभीर होने पर पीछे हटना: जैसे ही रिश्ता गहरा होने लगे, पार्टनर का अचानक पीछे हट जाना।
  • भविष्य की प्लानिंग से बचना: भविष्य या लंबे समय की योजनाओं के बारे में बातचीत से साफ तौर पर कतराना।
  • कोशिश कम करना और जवाब देने में देरी: कॉल और मैसेज का जवाब देने में देरी करना और रिश्ते को बनाए रखने की कोशिशें पूरी तरह बंद कर देना।
  • भावनात्मक जुड़ाव में अचानक बदलाव: जो व्यक्ति हाल तक आपके बहुत करीब था, उसका अचानक दूरी बना लेना।
  • करीबी पलों के बाद बेरुखी दिखाना: किसी खास या रोमांटिक पल के तुरंत बाद पार्टनर का अचानक दूर या बेरुखा व्यवहार करना।
  • लगातार उलझन: यह न समझ पाना कि रिश्ते में असल में क्या हो रहा है या आपका पार्टनर क्या चाहता है, और हमेशा अनिश्चितता की स्थिति में रहना।

Location :  New Delhi

Published :  12 August 2026, 1:01 PM IST

Advertisement