
पूर्वा अवस्थी ने बताए ये 3 आसान तरीके(Img: Dynamite news)
New Delhi: होटल या बिजनेस को सस्टेनेबल बनाने के लिए बड़े निवेश या जटिल बदलावों की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ छोटी शुरुआत भी बड़ा असर डाल सकती है। Sustainability Strategist पूर्वा अवस्थी (Poorva Awasthi) ने बताया कि होटल और बिजनेस संचालक तीन आसान कदमों के जरिए पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने के साथ-साथ अपने खर्च में भी कटौती कर सकते हैं।
Hotel & Business Guide की खास सीरीज में पूर्वा अवस्थी ने सस्टेनेबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ने के लिए दो महत्वपूर्ण उपायों के बारे में बताया। उन्होंने सबसे पहले एनर्जी कंजर्वेशन यानी ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। इसके तहत पुरानी लाइट्स की जगह LED लगाने और एनर्जी एफिशिएंट उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उनके मुताबिक, यह ऐसा कदम है जिसका असर कम समय में दिखाई देने लगता है और इससे बिजली के बिल में भी कमी आती है।
इसके बाद उन्होंने पानी की बचत को सस्टेनेबल बिजनेस का दूसरा महत्वपूर्ण कदम बताया। इसके लिए कम पानी इस्तेमाल करने वाले टैप्स और लो फ्लो फिक्सचर्स लगाने की सलाह दी। साथ ही इस्तेमाल किए जा चुके पानी को ट्रीट करके गार्डनिंग जैसे कामों में दोबारा उपयोग करने पर जोर दिया।
पूर्वा अवस्थी ने बताया कि इन छोटे-छोटे बदलावों को इसी महीने से अपनाकर होटल और बिजनेस संचालक पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने तीसरे कदम के बारे में जानकारी अगले वीडियो में साझा करने की बात कही।
Location : New Delhi
Published : 18 November 2026, 1:45 PM IST
Topics : Eco Friendly Hotels Energy Conservation Hotel Business Guide Hotel Sustainability Poorva Awasthi