बादाम को सुपरफूड माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार इसका सेवन सही मात्रा और सही तरीके से ही लाभकारी है। बादाम पाचन सुधारने, दिल की सेहत बढ़ाने, वजन नियंत्रित रखने और स्किन को ग्लो देने में मदद करता है। लेकिन अत्यधिक सेवन कब्ज, एलर्जी और टॉक्सिसिटी जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।

बादाम खाने का सही तरीका (Img: Google)
New Delhi: बादाम सिर्फ़ एक गो-टू स्नैक नहीं, बल्कि यह पोषक तत्वों से भरा एक खजाना है। प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और गुड फैट्स से भरपूर यह नट दिल के लिए बेहद अच्छा है। इसमें मौजूद प्लांट-बेस्ड प्रोटीन आपकी सेल्स को डिजनरेशन से बचाता है। साथ ही, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स शरीर की हेल्दी प्रक्रियाओं को प्रमोट करते हैं। दिनभर में, एक मुट्ठी बादाम खाने से आपको एनर्जी मिलती है, दिल की सेहत अच्छी रहती है और भूख भी कंट्रोल में रहती है।
किसी भी स्वस्थ वयस्क के लिए एक दिन में 5-8 बादाम खाना अच्छा माना जाता है-
विशेषज्ञों के अनुसार, बादाम खाने का सबसे सही तरीका उन्हें भिगोकर खाना है। रात में सोने से पहले, कम से कम 6-8 बादाम पानी में भिगो दें। इन्हें सुबह उठ कर खाली पेट खाएं। बादाम को अच्छे से चबा कर खाएं, तभी आपको इनके सबसे ज्यादा फायदे मिलेंगे।
सर्दी में इन चीजों का जरूर करें सेवन, रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी मजबूत; देखें Photos
बादाम खाने का सही तरीका (Img: Google)
1. बेहतर पाचन: बादाम खाने से लाइपेज नाम का एक एंजाइम रिलीज़ होता है। यह एंजाइम वसा (फैट) के पाचन में मदद करता है। इसलिए बादाम खाने से आपके पाचन को बेहतर करने में मदद मिल सकती है और बोवेल मूवमेंट्स रेगुलर हो सकते हैं।
2. वज़न मैनेज करने में मदद: बादाम आपके पेट को ज़्यादा समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, इसलिए इन्हें डाइट में शामिल करने पर आप एक्स्ट्रा कैलोरी खाने से बच जाते हैं। इससे आपको वजन मैनेज करने में मदद मिल सकती है। लंबे समय तक इनका रेगुलर सेवन करने से आप अपनी भूख पर बेहतर कंट्रोल कर सकते हैं।
3. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: रेगुलर बादाम खाने से आपको अच्छे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। वहीं, बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी बादाम मददगार साबित होते हैं। इससे आपके दिल की सेहत बनी रहती है।
4. स्किन और एंटीऑक्सीडेंट बूस्ट: बादाम में विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है। साथ ही, इनमें अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए आपको हेल्दी ग्लो, स्मूद टेक्सचर चाहिए या ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस (धूप, प्रदूषण कारण) से बचाव करना है तो बादाम को अपना फेवरेट स्नैक्स बना लें।
बादाम का पेड़ (Img: Google)
यह लड्डू सर्दी में बनाएगा आपको पावरहाउस, जानें कैसे?
1. अगर आप बहुत ज़्यादा बादाम खा रहे हैं, तो इससे कब्ज़, पेट फूलना और पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि बादाम में बहुत ज़्यादा फाइबर होता है और आपके शरीर को इसकी आदत नहीं होती है। अगर आप फाइबर का इनटेक बढ़ा देते हैं, तो आप इस स्थिति से निपटने के लिए पानी का इनटेक भी बढ़ा सकते हैं।
2. बादाम का सेवन किसी विशेष प्रकार की एलर्जी का कारण भी बन सकता है। इससे आपको इंफ्लेमेशन या रैशेज़ हो सकते हैं। कुछ लोगों को नट्स से एलर्जी होती है, उन्हें बादाम खाने से पहले एलर्जी टेस्ट कराने चाहिए। इसलिए ध्यान दें और डॉक्टर की सलाह लें।
3. हालांकि, बादाम शरीर में ऐंठन और दर्द को कम करने में कारगर साबित होते हैं, लेकिन अगर आप इन्हें अधिक मात्रा में खाते हैं तो इससे आपके शरीर में टॉक्सिसिटी हो सकती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उनमें हाइड्रोसायनिक एसिड होता है, जिसका ज़्यादा सेवन सांस लेने में दिक्कत, नर्वस ब्रेकडाउन, दम घुट ने जैसी दिक्कतें पैदा कर सकता है।
4. बादाम जैसे नट्स को एक हेल्दी स्नैक माना जाता है, लेकिन यह याद रखना ज़रूरी है कि इनमें फैट की अच्छी मात्रा होती है। इस वजह से, जरूरत से अधिक मात्रा में बादाम का सेवन करने से वज़न बढ़ सकता है।