Lifestyle News: अगर आप भी खाते हैं भुने चने, तो सावधान; बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

दिल्ली में बिकने वाले भुने चनों में खतरनाक Auramine O केमिकल की मिलावट पाई गई, जो कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। 40% नमूने फेल मिलने पर बड़ा अभियान चला, कई लाइसेंस सस्पेंड हुए। जानें यह केमिकल कितना खतरनाक है, पहचान के तरीके और बचाव के उपाय।

Post Published By: ईशा त्यागी
Updated : 29 November 2025, 3:57 PM IST

New Delhi: सर्दियों के मौसम में भुने चनों का स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन हाल ही में सामने आई एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के कई बाजारों में बिकने वाले भुने चनों में खतरनाक रसायन Auramine O की मिलावट पाई गई है। यह वही इंडस्ट्रियल डाई है जिसका उपयोग कपड़ों और लेदर को रंगने के लिए किया जाता है। भोजन में इसका इस्तेमाल न केवल अवैध है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी पैदा करता है।

फूड सेफ्टी विभाग और FSSAI द्वारा लाजपत नगर और आसपास के बिजी मार्केट से लिए गए नमूनों की जांच में 40% नमूने मिलावटी पाए गए। कार्रवाई में अब तक 15 FIR दर्ज की गई हैं और करीब 50 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। साथ ही कई व्यापारियों पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया गया है।

क्या है Auramine O और क्यों है खतरनाक?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, Auramine O एक सिंथेटिक पीला केमिकल पिगमेंट है जिसे किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह पानी में घुलकर चनों को कृत्रिम रूप से चमकदार और कुरकुरा दिखाने के लिए मिलाया जाता है।

WHO की इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने इसे संभावित कार्सिनोजेन यानी कैंसरकारी पदार्थ की श्रेणी में रखा है।

Lifestyle News: हर मौसम में चलने वाले फैशन ट्रेंड्स, जो कभी आउट ऑफ स्टाइल नहीं होते

स्वास्थ्य पर इसके गंभीर दुष्प्रभाव:

  • किडनी को नुकसान
  • लीवर फंक्शन पर असर
  • ब्लैडर कैंसर का खतरा
  • नर्वस सिस्टम पर दुष्प्रभाव
  • चक्कर, उल्टी, सिरदर्द और थकान
  • गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अत्यधिक खतरा

लंबे समय तक इस रंग से मिलावट वाले चने खाने पर शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।

कैसे पहचानें मिलावटी चने?

घर पर ही सरल तरीके से मिलावट का पता लगाया जा सकता है:

  • चने पानी में डालें - अगर पानी पीला हो जाए तो मिलावट की पुष्टि होती है।
  • रंग छोड़ना - असली चने रंग नहीं छोड़ते, जबकि मिलावटी चने तुरंत पानी का रंग बदल देते हैं।
  • बहुत चमकदार चने न खरीदें - अधिक पीले और अनियमित रूप से कुरकुरे दिखने वाले चने संदेहास्पद होते हैं।
  • रासायनिक स्वाद - हल्की कड़वाहट या केमिकल जैसी गंध खतरे का संकेत है।

Lifestyle News: रोजमर्रा की कुछ आदतें कर सकती हैं लिवर को मजबूत, जानें कौन सी लाइफस्टाइल बदलनी है जरूरी

कैसे करें बचाव?

  • भरोसेमंद दुकानों या ब्रांडेड पैक्ड भुने चने ही खरीदें।
  • सड़क किनारे खुले में बिकने वाले अत्यधिक चमकदार चनों से बचें।
  • पानी में भिगोकर एक बार हमेशा मिलावट की जांच करें।
  • संदिग्ध दिखने वाले या रंग छोड़ने वाले चनों का तुरंत सेवन बंद करें।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 29 November 2025, 3:57 PM IST

No related posts found.