हिंदी
यूपी में बस कंडक्टर भर्ती (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने राज्य के कई जिलों में बस कंडक्टर (परिचालक) के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परिवहन निगम की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत फिलहाल प्रदेश के चुनिंदा जिलों में युवाओं को मौका दिया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस बार प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और मिर्जापुर जिलों में कंडक्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन सभी चारों जिलों को मिलाकर कुल 64 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह सभी पद संविदा (कॉट्रैक्ट) के आधार पर भरे जा रहे हैं।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ तय किए गए शैक्षणिक और आयु संबंधी मानदंडों को पूरा करना होगा-
शैक्षणिक योग्यता: आवेदक का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट यानी 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
कंप्यूटर योग्यता: शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास सीसीसी (CCC) कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपी बस कंडक्टर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना फॉर्म भर सकते हैं-
इस भर्ती से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यानी सभी वर्गों के उम्मीदवार इस फॉर्म को बिल्कुल निशुल्क भर सकते हैं।
बात करें वेतन की, तो संविदा पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को हर महीने 13,172 रुपये की मासिक सैलरी दी जाएगी। जो युवा इन सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, वे बिना किसी देरी के 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विजिट किया जा सकता है।
Location : Lucknow
Published : 9 August 2026, 1:02 PM IST