यूपी रोडवेज में 200 संविदा चालकों की भर्ती, 29 जून को बरेली में लगेगा रोजगार मेला
उत्तर प्रदेश रोडवेज में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बरेली परिक्षेत्र के चार डिपो में 200 संविदा चालकों की भर्ती के लिए 29 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आठवीं पास और दो साल पुराने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे।