अभ्यर्थी ध्यान दें! UGC NET जून आंसर की पर आपत्ति जताने की प्रक्रिया शुरू, जानें कितनी लगेगी फीस

UGC NET June Answer Key 2026 जारी हो गई है। NTA ने प्रोविजनल उत्तरकुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार 16 से 18 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 August 2026, 5:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र के साथ उत्तरों का मिलान भी कर सकते हैं।

16 से 18 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। भाषा से जुड़े प्रश्नपत्रों को छोड़कर परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित हुई थी।

उम्मीदवार 16 अगस्त से 18 अगस्त 2026 रात 11 बजे तक प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर को चुनौती देने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा।

UGC NET 2026 में बड़ा अपडेट! स्क्राइब पोर्टल खुला, क्या चूक गई एक डिटेल कर देगी बाहर?

आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी होगी फाइनल Answer-Key

एनटीए उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा। विशेषज्ञों की जांच के बाद अंतिम उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। परीक्षा की अंकन व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए भी अंक नहीं काटे जाएंगे।

UGC NET Admit Card जारी होते ही मची हलचल! क्या आपने देख ली अपनी परीक्षा की तारीख और सेंटर?

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • UGC NET June 2026 Answer Key Challenge लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  • अपनी उत्तरकुंजी और रिस्पॉन्स शीट देखें।
  • जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें।
  • आपत्ति के समर्थन में जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करें।
  • प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आपत्ति फॉर्म सबमिट कर दें।

Location :  New Delhi

Published :  16 August 2026, 5:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement