SSC GD Constable Recruitment 2027: जल्द जारी हो सकता है नया नोटिफिकेशन, 45 हजार से अधिक पदों पर संभावना

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2027 का नोटिफिकेशन जल्द होने वाला है जारी। 10वीं पास युवाओं के लिए 45000+ पदों पर बंपर वैकेंसी आने की उम्मीद है, जानें आयु सीमा, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 October 2026, 2:36 PM IST

New Delhi: देश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार मौका जल्द ही सामने आने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल नई भर्ती 2027 के लिए नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रुझानों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार लगभग 45,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां निकाली जा सकती हैं।

नोटिफिकेशन में देरी और संभावित प्रक्रिया

एसएससी के ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती का नोटिफिकेशन सितंबर के आखिरी सप्ताह में ही जारी होना था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें थोड़ी देरी हुई है। हालांकि, अब पिछली भर्ती प्रक्रिया का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जिसके बाद साफ है कि आयोग जल्द ही नई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। जो उम्मीदवार देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, वे अपनी तैयारी पूरी रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Railway Jobs: बिना टिकट चलने वालों पर चलेगा आपका रौब! भारतीय रेलवे में ऐसे मिलती है TC की नौकरी; ये है पूरा सिलेक्शन प्रोसेस

पिछले वर्षों में पदों की संख्या का ट्रेंड

अगर पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो एसएससी जीडी भर्ती में हर साल अच्छी खासी संख्या में पद देखने को मिले हैं। आंकड़ों के मुताबिक-

वर्ष 2026: 25,487 पद

वर्ष 2025: 53,690 पद

वर्ष 2024: 46,617 पद

वर्ष 2023: 26,146 पद

वर्ष 2022: 50,187 पद (संशोधित कुल पद)

वर्ष 2021: 25,271 पद

इन सभी आंकड़ों को देखते हुए इस साल भी 45,000 से अधिक पदों की उम्मीद पूरी तरह से सटीक बैठती है।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए वे सभी युवा आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं यानी मैट्रिकुलेशन की परीक्षा पास की है।

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय की गई है।

छूट: सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

शारीरिक मापदंड (फिजिकल स्टैंडर्ड)

कॉन्स्टेबल के इन पदों के लिए शारीरिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है। तय मानकों के अनुसार-

लंबाई: सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए।

विशेष छूट: एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162.5 सेमी और महिलाओं के लिए 150 सेमी रखी गई है।

सीना (पुरुषों के लिए): पुरुष अभ्यर्थियों का सीना बिना फुलाए कम से कम 76 सेमी और फुलाकर 81 सेमी होना आवश्यक है। आरक्षित क्षेत्रों के उम्मीदवारों को इसमें भी नियमानुसार छूट का प्रावधान मिलेगा।

Kanpur Dehat News: हाथ पर ‘I Love You RA’ और ‘राधा’ का टैटू… लेकिन नहीं हो सकी युवती की पहचान

चयन प्रक्रिया के चरणssc-gd-constable-vacancy-2027-notification-out-soon

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल के पदों पर चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन मुख्य चरणों से गुजरना होगा-

लिखित परीक्षा (रिटेन टेस्ट): सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन या ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें सफल होने वाले युवा ही अगले चरण के लिए चुने जाएंगे।

शारीरिक परीक्षा (PET-PST): लिखित परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट लिया जाएगा।

मेडिकल एग्जामिनेशन: अंत में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में नियुक्ति दी जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  19 October 2026, 2:34 PM IST